संयुक्त संचालक ने बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा की

Updated on 25-05-2025 01:51 PM

गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा जारी गरियाबंद जिले के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा बैठक संभागीय संचालक  राकेश पांडे द्वारा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में लिया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  ए. के. सारस्वत ने बताया कि गरियाबंद जिले में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90.17 प्रतिशत तथा दसवीं का परीक्षा परिणाम 80.70 प्रतिशत रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 8 प्रतिशत तथा 3 प्रतिशत अधिक है। विगत दो वर्ष में गरियाबंद जिले का रेंक अभूतपूर्व ढंग से बढ़ा है। गरियाबंद जिले का रैंक 12वीं में 22 स्थान से चौथे स्थान पर एवं दसवीं में 19वें स्थान से 14 वे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या दसवीं में 26 प्रतिशत से बढ़कर 37 प्रतिशत एवं 12वीं में 25 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया है। साथ-साथ शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की संख्या दसवीं में 6 से बढ़कर 23 एवं 12वीं में 6 से बढ़कर 11 हुआ है। संयुक्त संचालक राकेश पांडे ने गरियाबंद जिले के बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीफ करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी,सभी प्राचार्य एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए तथा अगले वर्ष अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि गरियाबंद जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम का श्रेय उपसंचालक आशुतोष चावरे को जाता है जिन्होंने ब्लूप्रिंट, प्रश्न बैंक आदि पर जोर देकर लगातार जिले के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम के सभी प्राचार्य को आवश्यक टिप्स दिए। वहीं शिक्षा में कसावट लाने के लिए विकासखंडवार तथा शालावार परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। जहां उन्होंने अच्छे परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्य की प्रशंसा की। साथ ही कमजोर परीक्षा परिणाम वाले संस्थानों को कारण बताओं नोटिस जारी करने तथा 50 प्रतिशत से कम परिणाम वाले संस्था शासकीय ठाकुर दलगंजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम के प्राचार्य का 02 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में अनुपस्थित एवं स्वयं उपस्थित न होकर प्रतिनिधि भेजने वाले प्राचार्य पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सहायक संचालक अजीत सिंह जाट ने भी विषयवार परीक्षा परिणामो पर चर्चा करते हुए ऐसे शिक्षकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिनके परीक्षा परिणाम बहुत कम रहा। वहीं सत्र 2025-26 हेतु एक बड़ा लक्ष्य रखते हुए कार्य योजना बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। इस समीक्षा बैठक में डीएमसी के. एस. नायक, के. एस. पैकरा, बुद्धविलास सिंह, श्याम चंद्राकर, मनोज केला सहित गरियाबंद जिले के पांचो विकासखंड के शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं प्राचार्यगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.