पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला : BJP कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकी शीशे तोड़े

Updated on 10-02-2024 12:23 PM

महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार (9 फरवरी) की रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकार निखिल वागले की गाड़ी पर हमला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा के लोगों ने वागले की कार के शीशे तोड़ दिए और स्याही फेंकी।

पुणे पुलिस के मुताबिक, 64 साल के निखिल वागले की गाड़ी पर हमला तब हुआ, जब वे सिंघड़ रोड इलाके में निर्भय बानो कार्यक्रम में जा रहे थे। राष्ट्र सेवा दल ने इस कार्यक्रम का आयोजित किया था। कार में वागले के अलावा और दो लोग मौजूद थे।

खंडोजी बाबा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वागले की कार को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की। इस हमले में कार की विंडस्क्रीन और साइड पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच पुलिस की कड़ी सुरक्षा में वागले कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

वागले ने PM मोदी-आडवाणी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
निखिल वागले महाराष्ट्र के अखबार 'महानगर' के ऐडिटर रह चुके हैं। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद पीएम मोदी और आडवाणी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

इसको लेकर भाजपा नेता सुनील देवधर ने मंगलवार (6 फरवरी) को वागले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुणे में भी वागले के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। साथ ही निर्भय बानो कार्यक्रम रद्द करने की मांग की थी, जहां जाने के दौरान वागले की कार पर हमला हुआ।

वागले बोले- मुझ पर सातवीं बार हमला हुआ
कार पर हमले के बाद वागले कार्यक्रम में पहुंचे और कहा- जिन्होंने भी मुझ पर हमला किया, मैं उन्हें माफ करता हूं। यह मुझ पर सातवां हमला था। इससे पहले छह बार अटैक हो चुके हैं।

इससे पहले मोदी-आडवाणी को लेकर अपनी टिप्पणी पर उन्होंने 6 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था- मेरे ट्वीट से मोदी-आडवाणी डर गए। मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं। अगर मुझे जेल भी जाना पड़े तो मैं तैयार हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.