प्रेमी के साथ पत्नी ने की पत्रकार रईस की हत्या, पुलिस का खुलासा...

Updated on 17-05-2024 06:23 PM

मनेन्द्रगढ़ । मनेन्द्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पत्नी शफीना, उसके प्रेमी और उसके साथी ने मिलकर रईस की हत्या की थी। धारदार हथियार से हमला करने के बाद गलाघोंट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी शफीना को किया गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल दो आरोपियों की तलाश में  मनेन्द्रगढ़ पुलिस झारखंड हुई रवाना। एएसपी अशोक वाडेगांवकर ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

दरअसल, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चनवारीडांड ग्राउण्ड फॉरेस्ट डिपो के पीछे गुरुवार सुबह पत्रकार रईस अहमद का शव मिला था। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई नसीर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बॉडी पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



मृतक के भाई ने बताया कि, करीब 4-5 साल पहले रईस अहमद की शादी पूर्व मौहारपारा के मो. याकूब की बेटी सफीना के साथ हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी भी है। 5 महीने पहले सफीना गढ़वा झारखण्ड के रहने वाले अलम के बेटे अरजू खान के साथ भाग गई थी। इसके बाद रईस सफीना को अपने साथ लेकर मनेन्द्रगढ़ आ गया। वह पिछले देढ़ माह से चनवारीडांड में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्ची के साथ में रह रहा था। बुधवार देर रात अज्ञात आरोपियों ने रईस अहमद के साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को फॉरेस्ट डिपो के पीछे ले जाकर फेंक दिया।


संदेह के आधार पर पत्नी सफीना से पूछताछ शुरू की गई। कड़ाई से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि, उसने अपने प्रेमी अरजू को फोन कर पति के हत्या की साजिश रची। रात के करीब दो बजे अरजू अपने बुआ के बेटे के साथ आया। सफीना के दरवाजा खोलते ही दोनों रईस अहमद के कमरे में गए जहां वह सो रहा था। उन्होंने पहले तो लात-घूसा मारा, फिर धारदार हथियार से मारपीट कर गले में गमछा बांधकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उन्होंने शव को फॉरेस्ट डिपो के पीछे फेंक दिया। मामले के खुलासे के बाद  मनेन्द्रगढ़ पुलिस दो आरोपियों की तलाश में झारखंड रवाना हुई ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.