जेपी नड्डा आज हाड़ौती और अजमेर प्रवास पर, पहली सूची के बाद उठे विरोध को खत्म कर प्रत्याशियों को साधेंगे बीजेपी नेता

Updated on 18-10-2023 12:59 PM
कोटा / अजमेर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हाड़ौती और अजमेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह यहां पर कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और किशनगढ़ संसदीय क्षेत्र के संगठन पदाधिकारियों की अलग-अलग समय बैठकें लेंगे। इसी के साथ विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को नड्डा बूस्ट करेंगे और जीत का मंत्र भी देंगे। नड्डा सुबह दोनों बैठके संभाग मुख्यालय कोटा पर ही लेंगे। इसके बाद शाम को किशनगढ़ में संभाग स्तरीय बैठक लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जीत का महामंत्र फूंकेंगे।

हाड़ौती में 17 सीटों पर रहेगी नजर

बीजेपी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11 बजे कोटा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से डीसीएम रोड स्थित निजी होटल जाएंगे। दोपहर सवा 1 बजे तक कोटा शहर, कोटा देहात, बूंदी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:40 से 3:40 बजे तक जेपी नड्डा बारां झालावाड़ जिलों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। नड्डा कोटा हवाई अड्डा से 3:50 बजे किशनगढ़ के लिए रवाना होंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हाड़ौती संभाग में आना और संगठन पदाधिकारी की बैठक लेना बहुत अहम माना जा रहा है। हाड़ौती संभाग में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 10 पर अभी भी भाजपा काबिज है। कोटा संभाग जनसंघ के वक्त से आज तक बीजेपी का गढ़ माना जाता है। नड्डा संगठन के पदाधिकारियों को हाड़ौती में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का मंत्र देंगे।

अजमेर-भीलवाड़ा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा

कोटा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार शाम को किशनगढ़ में संभाग स्तरीय बैठक लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जीत का महामंत्र फूंकेंगे। इसके साथ ही टिकट वितरण के साथ उभर रहे विरोध को भी शांत करने का गुरु मंत्र देंगे। नड्डा बुधवार शाम कोटा से हेलिकॉप्टर से किशनगढ़ एयरपोर्ट शाम 4.50 बजे आएंगे और यहां से सीधे मार्बल एसोसिएशन सभागार में जाएंगे। पहले सत्र में नड्डा नागौर और टोंक के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में अजमेर -भीलवाड़ा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।

मालूम हो कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर पहली सूची में 41 सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। कई जगह टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के कर्मठ जननेताओं ने विरोध का बिगुल बजा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा इसी बिगुल की आवाज को शांत करने और चुनाव जीतने का महामंत्र देने यहां आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.