पलक झपकते लगाई छलांग, हवा में गोता लगाकर लपका कैच, सुपरमैन से कम नहीं खिलाड़ी

Updated on 05-04-2023 09:10 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 के 7वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT IPL 2023) को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 8 विकेट पर 162 रन बनाए थे, जबकि गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। यह उसकी लगातार दूसरी जीत हे, जबकि दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है। इसके साथ गुजरात टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर पहुंच गया है।

मैच का सर्वश्रेष्ठ कैच राहुल तेवतिया (DC vs GT Best Catch of the Match) ने लपका। 67 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका Rilee Rossouw के रूप में लगा। अल्जारी की तेज तर्रार गेंद पर साउथ अफ्रीकी तूफानी बल्लेबाज पूरी तरह गच्चा खा गया। वह आखिरी मोमेंट पर उछाल लेती गेंद को छोड़ना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ल से टकराने के बाद बैकवर्ड पॉइंट पर गई। यहां मुस्तैद राहुल तेवतिया ने हवा में गोता लगाते हुए गेंद को लपक लिया।

तेवतिया का यह कैच लगभग धरती खोदकर गेंद लपकने जैसा रहा। इसके बाद टीवी अंपायर काफी देर तक चेक करते रहे कि कैच क्लीन है या नहीं। आखिरी में थर्ड अंपायर ने राहुल तेवतिया के इस कैच को हरी झंडी दिखाई। इस तरह से Rilee Rossouw गोल्डन डक हुए, जबकि दिल्ली को बड़ा झटका लगा। मैच में गुजरात के लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने 3-3 विकेट झटके, जबकि 2 विकेट अल्जारी जोसेफ के नाम रहा।

इस कैच को मैच का बेस्ट कैच का अवॉर्ड दिया गया। जवाब में गुजरात टाइटंस ने युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के 48 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के के दम पर नाबाद 62 रन, जबकि डेविड वॉर्नर के तेज तर्रार 16 गेंदों में नाबाद 31 रन के दम पर 18.1 ओवरों में मैच जीत लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.