जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन:बलौदाबाजार में कामकाज ठप्प

Updated on 29-07-2025 01:14 PM
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार जिले में कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला स्तरीय धरना दिया है। गार्डन चौक पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। इस हड़ताल से जमीन संबंधी दस्तावेज, छात्रों के आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों का कार्य प्रभावित हो रहा है।

संघ के जिलाध्यक्ष पेखन टोंड्रे ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर के माध्यम से शासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर धरना देना पड़ा। उनकी प्रमुख मांगों में पदोन्नति में 50-50 प्रतिशत का कोटा शामिल है। नायब तहसीलदारों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा और कार्यालयीन सुविधाओं का विस्तार भी मांगों में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हो सकता है।

राजस्व मंत्री ने अपनाया बातचीत का रास्ता

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस मामले पर संवाद का रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि संघ की मांगें बड़ी नहीं हैं और बातचीत से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने पदोन्नति के मुद्दे पर सहमति जताई है। लेकिन पटवारियों के तबादले के संबंध में स्पष्ट किया कि यह कलेक्टर का विवेकाधिकार है। इस हड़ताल के कारण जिले में प्रशासनिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि सरकार और संघ के बीच बातचीत से जल्द कोई समाधान निकलेगा या नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.