15 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

Updated on 21-06-2025 11:59 AM

लोरमी। लोरमी बिजली विभाग में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को एसीबी बिलासपुर टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी टीम के द्वारा बिजली विभाग के जिस कर्मचारी को रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है वह पहले नेवी में ऑफिसर रह चुका है जो कि रिटायर होने के बाद बिजली विभाग में नौकरी पर है जिसे पहली पोस्टिंग के रूप में लोरमी में कनिष्ठ अभियंता के रूप में पदस्थापना मिली थी। जानकारी के अनुसार प्रार्थी नंदकुमार साहू निवासी पाली के घर में अवैध कनेक्शन से बिजली चल रहा था जिस पर कार्यवाही न करने के लिए कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता के द्वारा प्रार्थी नंदकुमार साहू से 50 हजार रुपए की मांग की गई थी।

जिस पर प्रार्थी 15 हजार रुपए लेकर बिजली कार्यालय पहुंचा और कनिष्ठ अभियंता ने रिश्वत की राशि को बिजली विभाग से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक किराना दुकान के पास पहुंचकर लेने की बात कही। जिसके बाद प्रार्थी उक्त दुकान के पास पहुंचा जहां पर कुछ देर बाद कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी निजी वाहन क्रमांक सीजी 12 एएल 4403 में पहुंचा जहां प्रार्थी को गाड़ी के अंदर बुलाकर रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए ली।

जिसके बाद रिश्वतखोर कनिष्ठ अभियंता को एसीबी बिलासपुर टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गया इसके बाद एसीबी टीम के द्वारा कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मुंगेली न्यायालय में पेश किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.