जूनियर NTR के कजिन तारक रत्न को आया कार्डियक अरेस्ट, चलते-चलते अचानक हो गए बेहोश- पढ़ें हेल्थ अपेडट

Updated on 28-01-2023 09:34 PM
नंदामुरी परिवार के सदस्य और एक्टर तारक रत्न को दिल का दौरा पड़ा है। आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर के कजिन तारक रत्न चित्तूर में एक रैली के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका मेडिकल कराया गया। उनके चाचा और टॉलीवुड स्टार बालकृष्ण ने खुलासा किया कि उनका इलाज किया जा रहा है और उनके फैंस चिंता में आ गए हैं। तारक रत्न के कार्डिएक अरेस्ट की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। ट्विटर पर वह ट्रेंड भी होने लगे।
शुक्रवार को तारक रत्न (Taraka Ratna) ने नारा लोकेश (तारक के कजिन, जो कि राजनेता हैं) युवगलम पदयात्रा में भाग लिया था। इस दौरान वह अचानक गिर गए। पदयात्रा शुरू होने के बाद लोकेश ने कुप्पम के पास एक मस्जिद में नमाज अदा की और तारक रत्न भी शामिल हुए थे। यहीं टीडीपी के भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही लोकेश मस्जिद के बाहर आए तो देखा हो हल्ला हुआ है। पता चला कि एक्टर अचानक जमीन पर बेहोश होकर गिर गए हैं। फिर उन्होंने कुप्पम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और यही उनका इलाज किया जा रहा है।

तारक रत्न को कार्डियक अरेस्ट

एसपी चित्तूर के अनुसार, तारक रत्न यात्रा में चल रहे थे, तभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और वह बेहोश हो गए। उन्हें एक अस्पताल भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बालकृष्ण ने अस्पताल में तारक रत्न से मिलने के बाद उनके हेल्थ अपडेट साझा किया।

परिवार ने बताया तारक रत्न का हेल्थ अपडेट

हमारी सहयोगी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल सब ठीक है। फिलहाल उन्हें प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है और वह पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल डॉक्टरों की ओर से हमें ये सुझाव मिला है कि हम तारक रत्न को बेंगलुरु के अस्पताल में शिफ्ट कर दें। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

कौन हैं तारक रत्न

नंदमूरी तारक रत्न इनका पूरा नाम है। ये नंदमूरी फैमिली का हिस्सा हैं। वह तुलेगू सिनेमा में काम करते हैं जिन्होंने साल 2003 में उकाटो नंबर से डेब्यू किया था। वह कई फिल्मों में विलेन की भूमिका में भी नजर आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.