फ्लॉप होने की राह पर जूनियर NTR की फिल्‍म! 'वेट्टैयन' की रिलीज से पहले कांपने लगी कमाई

Updated on 09-10-2024 12:55 PM
डबल रोल में जूनियर एनटीआर, साथ में सैफ अली खान, जान्‍हवी कपूर और प्रकाश राज। 'देवरा: पार्ट 1' की रिलीज से पहले ऐसा लग रहा था कि यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस धमाका करेगी। पहले तीन दिनों में ऐसा हुआ भी। फर्स्‍ट वीकेंड में इस फिल्‍म ने घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर 160 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई की। लेकिन इसके बाद ही यह रेत के ढेर की तरह ढहने लगी। आलम यह है कि 12 दिनों बाद भी यह देश में अपना बजट नहीं निकाल पाई है। जबकि शुक्रवार को रजनीकांत-अमिताभ बच्‍चन की 'वेट्टैयन' की रिलीज से पहले ही इसे अब फ्लॉप होने का डर सताने लगा है।

कोरटाला श‍िवा के डायरेक्‍शन में बनी 'देवरा' का बजट 300 करोड़ रुपये है। 27 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने जिस तरह शुरुआत की थी, इसे अब तक देश में 350-400 करोड़ रुपये कमा लेने चाहिए थे। लेकिन इसे 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी 12 दिन लग गए हैं। अब एक ओर जहां शुक्रवार को साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में नई रिलीज फिल्‍मों का जोर होगा, वहीं दशहरा के कारण दर्शकों की व्‍यस्‍तता भी बढ़ेगी।

'देवरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 12


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को रिलीज के 12वें दिन 'देवरा' ने देश में सभी 5 भाषाओं में कुल 4.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह फिल्‍म ने 253.25 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्‍शन कर लिया है। तेलुगू वर्जन से फिल्‍म ने अब तक सबसे अध‍िक कमाई की है। लेकिन मंगलवार को वहां भी सिनेमाघरों में 100 में से 80 सीटें खाली नजर आई हैं।

'देवरा' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 12


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में भी 'देवरा' का बहुत जोर नहीं चला है। इसने 12 दिनों में ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर सिर्फ 375 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

इसलिए फ्लॉप हो सकती है 'देवरा: पार्ट 1'


'देवरा' की चिंता अब ये है कि यदि यह फिल्‍म देश में लाइफटाइम 310-320 करोड़ रुपये तक कमाती है, तभी जाकर हिट कहलाएगी। लेकिन जैसे हालात हैं, ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। एक ओर शुक्रवार को 'वेट्टैयन' रिलीज हो रही है, वहीं बॉलीवुड में भी आलिया भट्ट की 'जिगरा' के साथ राजकुमार राव और तृप्‍त‍ि डिमरी की 'विक्‍की और विद्या का वो वाला वीडियो' भी आ रही है। ऐसे में 'देवरा' को स्‍क्रीन्‍स का तगड़ा नुकसान होगा, जिसका सीधा असर कमाई पर पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.