रिलीज से ठीक पहले 'बड़े मियां छोटे मियां' के इन 13 सीन्‍स पर चली कैंची, जोड़ा गया 63 सेकेंड का एक्‍स्‍ट्रा सीन

Updated on 10-04-2024 01:58 PM
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के मौके पर गुरुवार, 11 अप्रैल को र‍िलीज हो रही है। बुधवार, 10 अप्रैल की शाम से फिल्‍म के कुछ पेड प्रीव्‍यू शोज भी रखे गए हैं। लेकिन रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने खुद फिल्‍म के 13 सीन्‍स पर कैंची चला दी है। जी हां, ये काट-छांट सेंसर बोर्ड (CBFC) के सुझाव से अलग हैं। बताया जाता है कि मेकर्स ने फिल्‍म के स्‍क्रीनप्‍ले को और चुस्‍त बनाने, कहानी को और कसी हुई रखने के लिए ये काट-छांट किए हैं। इसके साथ ही एक 63 सेकेंड का नया सीन भी जोड़ा गया है।
अली अब्‍बास जफर के डायरेक्‍शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' पर इससे पहले सेंसर बोर्ड ने भी कैंची चलाई थी। इसमें एक 14 सेकेंड के सीन को ब्‍लर करने को कहा था। साथ ही सीन को 25% छोटा करने का सुझाव दिया था। 'बड़े मियां छोटे मियां' वासु भगनानी-जैकी भगनानी के पूजा फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी है। फिल्‍म का बजट 350 करोड़ है, ऐसे में मेकर्स इसमें अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि रिलीज से ठीक पहले भी फिल्‍म को एडिट करने का फैसला किया गया।

2 घंटे 44 मिनट से घटकर 2 घंटे 38 मिनट की हुई 'बड़े मियां छोटे मियां'

'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से ठीक पहले इस फाइनल कट में कुल 7 मिनट और 3 सेकेंड के सीन्‍स डिलीट क‍िए गए हैं। जबकि 63 सेकेंड का एक नया सीन जोड़ा गया है। इस तरह अब 'बड़े मियां छोटे मिया' का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट से घटकर 2 घंटे 38 मिनट हो गया है। आगे पढ़‍िए फिल्‍म से जो 13 सीन्‍स हटाए गए हैं उनकी लिस्‍ट-

'बड़े मियां छोटे मियां' की कास्‍ट

बॉक्‍स ऑफिस पर 'बड़े मियां छोटे मियां' की टक्‍कर अजय देवगन की स्‍पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' से है। फिल्‍म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्‍वीराज सुकुमारन, अलाया एफ और मानुषी छ‍िल्‍लर हैं। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा भी फिल्‍म में कैमियो करती नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.