बस अपना भाई ठीक हो जाए... बाबा महाकाल के आगे नतमस्तक सूर्या, Rishabh Pant के लिए प्रार्थना

Updated on 23-01-2023 06:09 PM
उज्जैन: न्यूजीलैंड को तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से पीटने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इंदौर में 24 जनवरी को खेला जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर माथा टेका। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। अवंतिका नाथ को मनोकामनाएं बताईं। भगवा वस्त्र पहने सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखे।
राजा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। तड़के 3 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल और फिर प्रभु के दर्शन किए। उज्जैन प्रशासन ने क्रिकेटर्स के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की थी। इस भव्य दर्शन के दौरान सूर्यकुमार यादव करीबन 10 सेकेंड तक शिश झुकाए रहे। सूर्यकुमार यादव बाबा के प्रिय नंदी के कान में अपनी गुहार लगा रहे थे। मानो कह रहे हो कि मेरी बात राजाधिराज तक पहुंचा देना।
मंदिर से बाहर आने के बाद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, 'हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उनकी वापसी हमारे लिए काफी अहम है। बस हमारा भाई ठीक हो जाए। हम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही सीरीज जीत चुके हैं, अब इंदौर में होने वाले फाइनल मैच का इंतजार।' याद हो कि ऋषभ पंत 31 दिसंबर 2022 को एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे, जहां उनकी जान बाल-बाल बची थी। कुछ दिन उत्तराखंड में ट्रिटमेंट के बाद मुंबई में उनकी सर्जरी हुई। बताया जा रहा है कि कम से कम सालभर के लिए वह क्रिकेट ग्राउंड से दूर रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.