सर्वमंगल कामना के साथ देवी मंदिरों में प्रज्वलित होंगे ज्योति कलश

Updated on 30-09-2024 12:14 PM

बिलासपुर ।  नौ दिनों तक भक्त विशेष पूजा-अर्चना, यज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत, दुर्गा सप्तशती पाठ, सतचंडी यज्ञ, जसगीत में लीन रहेंगे। मां महामाया मंदिर रतनपुर, तिफरा काली मंदिर, जरहाभाठा दुर्गा मंदिर, रेलवे मरीमाई मंदिर, मां नष्टी भवानी मंदिर, मां महामाया गणेश नगर, मगरपारा मरहीमाता मंदिर, कुदुदंड आई तुलजा भवानी मंदिर, माता चौरा मंदिर, काली मंदिर, हरदेव लाल मंदिर, सतबहिनिया मंदिर बंधवापारा, दुर्गा मंदिर पुलिस लाइन, दुर्गा मंदिर जवाली पुल, पीतांबरा पीठ सरकंडा में नवरात्र को लेकर तैयारी चल रही है। रंग-रोगन से लेकर साज सज्जा का काम अंतिम चरण में है।


पितृ विसर्जन के साथ देवी मंदिर जगमग होंगे। ज्योति कलश कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। मां महामाया मंदिर रतनपुर में इस बार मातारानी भक्तों को प्रतिदिन 19 घंटे दर्शन देंगी। सप्तमी तिथि पर पूरी रात मंदिर का पट खुला रहेगा। 101 पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना, यज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत, दुर्गा सप्तशती पाठ, सतचंडी यज्ञ किया जाएगा, जसगीत होंगे।

श्रद्धालुओं के लिए निश्शुल्क भोजन की व्यवस्था होगी। तिफरा काली मंदिर में नौ दिनों तक जसगीत, देवी भागवत, दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। जरहाभाठा दुर्गा मंदिर में नवमी तिथि पर माता का राजश्री श्रृंगार होगा। गायत्री मंदिर विनोबा नगर में 24 हजार गायत्री महामंत्र का अनुष्ठान होगा।

मां महामाया मंदिर, रतनपुर

मां महामाया मंदिर में इस साल 31 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाने की तैयारी है। इसमें पांच हजार ज्योति घी की होगी। तेल व घी की शुद्धता को विशेष रूप से जांच किया जाएगा। पहले ही देवभोग से 18 हजार लीटर घी मंगवा लिए गए हैं। वहीं 31 हजार लीटर तेल भी शामिल है।

मां काली मंदिर, तिफरा

मां काली मंदिर तिफरा में 3001 ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे। जिसमें 201 घी के रहेंगे। यहां 44 साल पहले मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई थी, जो आज भी निरंतर जल रही है। मंदिर में 152 देवी-देवता विराजमान हैं। पाताल भैरवी भी मंदिर में 10 फीट नीचे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.