ताकी एयरपोर्ट पर लंबी लाइनें न लगे, ज्योतिरादित्य सिंधिना ने एयरपोर्ट स्पेस को लेकर दी हिदायत

Updated on 16-12-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: यात्रियों के हितों को नजरअंदाज करते हुए जो भी एयरपोर्ट ऑपरेटर अपने स्पेस का कमर्शल इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, वह अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि देश के तमाम हवाई अड्डों को पहले यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखना होगा। उसके बाद ही बचे हुए स्पेस में खाने-पीने या कुछ अन्य सामान बेचने के आउटलेट्स खोलने के लिए जगह दे पाएंगे। ऐसा नहीं कि एयरपोर्ट में घुसने से लेकर हवाई जहाज में बैठने तक जगह-जगह यात्रियों की कतारें लग रही हैं और एयरपोर्ट ऑपरेटर ने हवाई अड्डे का अंदर से बाहर के ज्यादातर हिस्से में खाने-पीने और सामान बेचने की दुकानें खुलवा दी। अगर किसी ने इन नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिंधिया ने पिछले साल दिसंबर में दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की लगी कतारों का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां की जब विजिट की गई तो कई ऐसी जगह आउटलेट और VIP लाउंज खोली गई थीं जिन्हें हटाने की जरूरत पड़ी। इसके बाद यहां धीरे-धीरे यात्रियों की कतारें खत्म हुई। इसी बात को देखते हुए तय किया गया है कि देश का कोई भी हवाई अड्डा क्यों ना हो पहले उसे यात्रियों के एयरपोर्ट में प्रवेश करने, जांच कराने और हवाई जहाज में बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केवल वर्तमान ही नहीं बल्कि एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक लोड को भी देखना होगा कि क्या वह बढ़ती यात्रियों की संख्या को ठीक से मैनेज कर भी पाएंगे। कमर्शल एक्टिविटी ऑन-द-वे होनी चाहिए ना कि इन-द-वे।

ताकी एयरपोर्ट पर लंबी लाइनें न हों


पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के अलावा कुछ अन्य एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारों के बाद नागर विमानन मंत्रालय को यह कदम उठाना पड़ा। यह कदम वर्तमान और भविष्य के ट्रैफिक लोड को देखते हुए उठाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु समेत देश के बड़े 16 हवाई अड्डों पर एंट्री लाइन, चेक-इन काउंटर्स और एक्स-रे मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है। ताकी पीक सीजन में फिर से किसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की लाइनें ना लगे। इसमें CISF के जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई है। आने वाले समय में जरूरतों को देखते हुए अन्य तमाम संसाधनों में और बढ़ोतरी की जा रही है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
     19 September 2026
    मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
     18 September 2026
    मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
    Advt.