काबिज फौजी मुर्दाबाद.... पीओके के गिलगित में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ गूंजा नारा
Updated on
04-01-2023 04:05 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के तहत आने वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में इन दिनों भारी प्रदर्शन हो रहे हैं। जो नया वीडियो सामने आ रहा है उसमें देखा जा सकता है कि भारी तादाद में लोग पाकिस्तान की आर्मी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग पिछले कई सालों से सरकार से काफी नाराज हैं। इन लोगों को भारत से काफी उम्मीदें हैं लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो अब वो उम्मीदें भी टूटने लगी हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान में सन् 1974 को एक कानून खत्म करके पाकिस्तान के हर नागरिक को यहां पर जमीन खरीदने का अधिकार दे दिया गया था।
जमीन हथिया रही पाकिस्तान आर्मी गिलगित-बाल्टिस्तान में लोग सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ये लोग नारे लगा रहे हैं, 'काबिज फौजी मुर्दाबाद।' विशेषज्ञों के मुताबिक अब लोगों को कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उनका कहना है कि सन् 1947 से ही इन लोगों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। इस समय पीओके के गिलगित में हर तरफ विरोध प्रदर्शन का नजारा है। यहां के नागरिकों का कहना है कि पाकिस्तान की सेना ने गैर-कानूनी तरीके से उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…