कबीर खान ने दिलजीत दोसांझ का डंके की चोट पर दिया साथ, कहा- उन्हें भारतीय होने पर गर्व है, वो इंटरनेशनल आइकन हैं

Updated on 16-07-2025 01:49 PM
फिल्ममेकर कबीर खान ने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ व पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की 'सरदार जी 3' को लेकर उठे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। ऐसे में दिलजीत की फिल्म में PAK एक्ट्रेस को देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोग दिलजीत और उनकी फिल्म की आलोचना करने लगे। हाल ही में अनुपम खेर ने भी दिलजीत को लताड़ा था। पर अब कबीर खान उनके समर्थन में नजर आए हैं।

'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर Kabir Khan ने NDTV को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, 'ये फैसला बहुत पहले लिया गया था। जब तक चीजें बदलीं, तब तक फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी। इसलिए किसी को निशाना बनाना अनुचित होगा। सेंसरशिप और बैन जैसी चीजों पर मेरे विचार बहुत अलग हैं। लोगों को थोड़ा और आजाद होना चाहिए।'

कबीर खान ने दिलजीत दोसांझ को लेकर क्या कहा?

निर्देशक ने आगे कहा कि कला को राजनीतिक चश्मे से नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कला से जुड़ी किसी भी चीज के साथ, मुझे नहीं लगता कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या नफरत और विवाद पैदा करने के लिए कोई फिल्म बना रहा है या कर रहा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।'

'सरदार जी 3' को लेकर कबीर खान क्या बोले?

मालूम हो कि विवाद को देखते हुए मेकर्स ने 'सरदार जी 3' भारत में रिलीज ना करने का फैसला किया था। इसे कबीर राजनीतिक टकराव का नतीजा मानते हैं। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी फिल्में राजनीति के बीच फंस जाती हैं और दर्शक खो देती हैं। वे एक अच्छी रिलीज से वंचित रह जाती हैं।'

कबीर ने दिलजीत की तारीफ की

कबीर ने ना सिर्फ दिलजीत का साथ दिया, बल्कि उनकी तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'जैसा कि आपने बताया, दिलजीत की फिल्म पाकिस्तान में अच्छा परफॉर्म कर रही है। वो देश के सबसे सम्मानित एक्टर और स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने हमेशा बहुत अच्छा काम किया है। हम ये भी जानते हैं कि एक भारतीय होने के नाते उन्हें कितना गर्व है। वो एक इंटरनेशनल आइकॉन बन रहे हैं।'

अनुपम खेर ने दिलजीत को लेकर क्या कहा?

इससे पहले अनुपम खेर ने इस विवाद पर दिलजीत को लताड़ा था। उन्होंने कहा था, 'मैं कहूंगा - तुमने मेरे पिता को थप्पड़ मारा, लेकिन तुम बहुत अच्छा गाते हो, बहुत अच्छा तबला बजाते हो, इसलिए मेरे घर आकर परफॉर्म करो! लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा। मैं इतना महान नहीं हूं। मैं उसे पलटकर नहीं मारूंगा, लेकिन मैं उसे यह अधिकार नहीं दूंगा... जो नियम मैं अपने घर पर मानता हूं, वही अपने देश में भी मानता हूं। मैं इतना महान नहीं हूं कि अपने परिवार को पिटते हुए देख सकूं या कला के लिए अपनी बहन का सिंदूर मिटते हुए देख सकूं। जो ऐसा कर सकते हैं, उन्हें पूरी आजादी है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.