कबीरधाम का हो रहा चहुमुखी विकास: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Updated on 12-10-2024 12:05 PM

रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर की बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। इस  4.20 किलोमीटर उन्नयन कार्य के लिए 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कवर्धा में हाईटेक बस स्टैण्ड के निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन करने की आवश्यकता थी जिससे आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहर वासियों को बड़ी सौगात दी है। 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में श्री विष्णु देव के नेतृत्व में कबीरधाम जिले सहित कवर्धा-पंडरिया का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद सभी विकास कार्य अब तेजी से किया जा रहा है, मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे को भी पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी तक बनने वाली यह सड़क मार्ग शहर के विकास और यातायात व्यवस्था के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।  इस सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से न केवल यातायात की समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे यातायात सुगम होने से समय की बचत होगी और यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आसपास के क्षेत्रों से शहर में आवागमन आसान होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा हाईटेक बस स्टैण्ड से जुड़ी सुविधाओं का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब सड़कें अच्छी और सुगम होंगी। इस परियोजना के पूरा होने से बस स्टैण्ड तक पहुंचने में लोगों को और अधिक सुगमता मिलेगी, साथ ही ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का समाधान होगा। इससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों दोनों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आज इसके उन्नयन का भूमिपूजन किया गया है और जल्द ही यहां कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि सड़कें, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी। 

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  अनिल ठाकुर, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.