कागिसो रबाडा का पंजातोड़ यॉर्कर मिडिल स्टंप उखाड़ा बल्लेबाज को हवा भी नहीं लगी

Updated on 02-02-2024 12:57 PM
सेंचुरियन: साउथ अफ्रीका टी-20 लीग यानी SA20 में बीती रात रनों की बरसात हुई। एमआई केपटाउन (MI Cape Town) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 462 रन बने। काइल वैरेन नाबाद 116 रन बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोरर बने। बावजूद इसके उनकी टीम एमआई केपटाउन को 34 रन से हार मिली। छक्के-चौके से सजे मैच में तूफानी गेंदबाज कागिसो रबाडा की एक सटीक यॉर्कर सुर्खियां बटोर रही है, जिस पर उन्होंने विल जैक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया।

दरअसल, मैच में एमआई केपटाउन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने सिर्फ 45 गेंदों पर 90 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और पांच छक्के निकले। इस पार्टी को युवा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने भी जॉइन कर लिया, उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों पर नाबाद 67 रन कूट दिए। ब्रेविस ने तीन चौके और छह गगनचुंबी छक्के मारे। इसके बाद कप्तान कायरन पोलार्ड ने सात गेंदों पर नाबाद 27 रन तो सैम करन ने 12 गेंदों पर 22 रन का फिनिशिंग टच दिया।

निर्धारित 20 ओवर में एमआई ने 248/4 का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एमआई के बॉलर्स भी कहर ढाने लगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दूसरे ही ओवर में फिल साल्ट को खो दिया तो विल जैक्स आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। तीसरा ओवर विल जैक्स के लिए काल बनकर आया। चौथी बॉल यॉर्कर लैंथ थी, जिसे जैक्स रूम देकर ऑफ साइड पर खेलना चाहते थे, लेकिन पूरी तरह चूक गए। इस तरह उनका मिडिल स्टंप उखड़ गया। मुकाबले में कागिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 32 रन देते हुए दो विकेट झटके।

इसके बाद काइल वैरेन ने नाबाद शतक जरूर मारा, लेकिन राइली रूसो, कॉलिन एकरमैन, शैन डैड्सवैल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शेष बल्लेबाज भी सस्ते में निपट गए। एमआई केपटाउन के लिए तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (2/32) के अलावा नुवान तुषारा (3/37) ने धारदार गेंदबाजी की। दोनों टीमें शनिवार को न्यूलैंड्स में फिर से भिड़ेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.