भारत भवन में कजरी झूला गायन महोत्सव का शुभारंभ आज, राज्‍य संग्रहालय में संस्‍कृति पर्व की बिखरेगी छटा

Updated on 21-07-2023 03:20 PM
भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शुक्रवार 21 जुलाई को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियां आयोजित हो रही हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

रुद्राभिषेक - नेहरू नगर पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिवजी का अभिषेक होगा। समय : सुबह नौ बजे।

शिवलिंग निर्माण - सलैया शिव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। समय : सुबह 10 बजे।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत जुलाई के प्रादर्श के रूप में बैगा चक, डिंडोरी, मध्य प्रदेश के बैगा जनजाति समुदाय से संकलित पारंपरिक ‘ मांदर - एक पारंपरिक वाद्य यंत्र को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 39वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई तक निरंतर रहेगी। आप इस चित्र प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देख सकते हैं।

श्रीमद्भागवत कथा - पुराने शहर के सिरोंजिया अग्रवाल पंचायती भवन में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर तीन से शाम छह होगी। इसमें शिवानंद भाईश्री श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। सेमरा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। समय : दोपहर तीन बजे।

हिंडोला उत्सव - पुराने शहर के चौक बाजार लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में सावन मास में हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है। समय - शाम छह बजे।

कजरी-झूला गायन महोत्सव - भारत भवन में कजरी-झूला गायन महोत्सव का आयोजन 21 से 23 जुलाई तक किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन 21 जुलाई को शाम सात बजे शीला त्रिपाठी और साथी कलाकारों द्वारा कजरी-झूला गायन की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 7.35 बजे फूलसिंह माडरे और साथी कलाकार एवं रात 8.10 बजे शोभा चौधरी और साथी कलाकारों द्वारा गायन प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इंटीरियर डिजाइनिंग पर व्याख्यान - इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटीरियर डिजाइनर भोपाल सेंटर की ओर से शहर के इंजीनियर डिजाइनरों और आर्किटेक्टों के लिए एक विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में होटल हयात, होटल ताज, मैरियट जैसे लग्जरी होटलों को डिजाइन करने वाले देश के मशहूर आर्किटेक्चर खोजेमा चितलवाला शामिल होंगे। कार्यक्रम होटल रेडिशन में शाम साढ़े छह बजे से होगा।

संस्‍कृति पर्व - राज्य संग्रहालय में कला समय संस्कृति शिक्षा और समाजसेवी समिति द्वारा संस्कृति पर्व-6 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पारंपरिक जनजातीय कलाओं में समय के साक्ष्य विषय पर केंद्रित उत्सव आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10.30 बजे रुपायन चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह 11 और तीन बजे विमर्श सत्र का आयोजन होगा। वहीं शाम 6.30 कला समय पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद सम्मान समारोह होगा। शाम सात बजे जनजातीय राग वैभव का आयोजन होगा, इसमें उरांव जनजाति के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति अन्ना माधुरी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद गोंड जनजाति के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति राजकुमारी मरावी एवं साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इसी क्रम में पं. प्रकाश पाठक द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.