कल्याण बनर्जी ने फिर उतारी उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल बंगाल में बोले- मिमिक्री मेरा मौलिक अधिकार

Updated on 25-12-2023 01:00 PM

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में रविवार को एक सभा में अपने संबोधन के दौरान बनर्जी ने उपराष्ट्रपति का दोबारा मजाक उड़ाया।

बांग्ला में बोलते हुए बनर्जी ने कहा कि वह मिमिक्री करते रहेंगे, यह एक आर्ट है। अगर जरूरत पड़ी तो वह ऐसा हजार बार भी करेंगे। कल्याण बनर्जी ने कहा, 'मेरे पास अपने विचार व्यक्त करने के सभी मौलिक अधिकार हैं। आप मुझे मार सकते हैं, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा, मैं लड़ना जारी रखूंगा।'

बनर्जी बोले- मिमिक्री एक आर्ट, PM मोदी भी उतार चुके नकल
पश्चिम बंगाल में सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आगे कहा, 'मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, मेरा एक सवाल है। क्या वह (जगदीप धनखड़) सच में राज्यसभा में ऐसा व्यवहार करते हैं? मिमिक्री एक आर्ट है और यह 2014 और 2019 के बीच लोकसभा में PM द्वारा भी की गई थी।'

उपराष्ट्रपति बोले- संवैधानिक पद पर हूं, फिर भी लोग नहीं बख्शते
मिमिक्री को लेकर उपराष्ट्रपति ने रविवार को भी अपना दर्द जाहिर किया। वह आवास पर इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) प्रोबेशनर्स के बैच को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान धनखड़ ने कहा- एक पीड़ित ही जानता है कि उसे क्या सहना पड़ता है। उसे सभी का सामना करना है, हर किसी से अपमान सहना है। फिर भी एक ही दिशा में बढ़ते रहना है, जो रास्‍ता भारत माता की सेवा की ओर जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा करने के लिए आपको लोगों से आलोचना सहना भी सीखना होगा। मैं एक संवैधानिक पद पर हूं, इसके बावजूद लोग मुझे नहीं बख्शते।

क्या इससे मेरी मानसिकता बदलनी चाहिए? क्या इससे मुझे अपने रास्ते से भटक जाना चाहिए, नहीं। हमें हमेशा धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। हम पर सवाल उठाने वाले लोग पुराने आलोचक हैं, जिन लोगों का पाचन तंत्र हमारे विकास के लिए खराब है, उनसे कभी डरना नहीं चाहिए।

कहां से शुरु हुआ था मिमिक्री विवाद
13 दिसंबर को संसद में चूक को लेकर विपक्ष की मांग थी कि, PM मोदी या गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में बयान दें। इसको लेकर 14 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक विपक्ष ने सदन के अंदर जमकर हंगामा किया। जिसके चलते कुल 146 सांसदों को सस्पेंड किया गया। इसमें लोकसभा के 100 और राज्यसभा के 46 सांसद शामिल हैं।

इस बीच 19 दिसंबर को कुछ सांसद संसद के मकर द्वार पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी TMC सांसद कल्याण बनर्जी खड़े होकर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने लगे। बाकी सांसद ठहाके लगा रहे थे और राहुल गांधी वीडियो बना रहे थे।

भाजपा ने मिमिक्री कांड पर विपक्ष को घेरा
इस मिमिक्री कांड पर उप राष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति धनखड़ ने सदन के अंदर बयान भी दिया। उन्होंने कहा- आप मेरा मजाक कितना भी उड़ा लो लेकिन वो संवैधानिक पद की रक्षा हमेशा करते रहेंगे। भाजपा ने भी इस मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना लगाया।

धनखड़ ने खड़गे को क्रिसमस पर मिलने बुलाया:चिट्ठी में लिखा- विपक्ष ने सदन में जानबूझकर हंगामा किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लेटर लिखा। जिसमें उन्होंने खड़गे को 25 दिसंबर को शाम 4 बजे अपने आवास पर मिलने बुलाया। धनखड़ ने पत्र में लिखा, 'मुझे खुशी होगी कि, आप समय निकालकर आएं। इस दौरान संसद में व्यवधान और विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर बातचीत हो सकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.