इंदौर से पार्षद, विधायक और सांसद रहे कल्याण जैन का निधन, समाजवादी आंदोलन के प्रणेता

Updated on 13-07-2023 12:40 PM
इंदौर। समाजवादी आन्दोलन के प्रणेता इंदौर से पार्षद, विधायक, एवम् सांसद रहे कल्याण जैन का आज गुरुवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। आज सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार शाम चार बजे उनका पंचकुइया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

13 अगस्त 1934 को इंदौर में जन्मे कल्याण जैन देश की छठी लोकसभा (1977) में सांसद रहे थे। वह जनता पार्टी के अलावा संयुक्त समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय लोक दल के सदस्य भी रहे हैं। इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन 1967 में विधायक और 1962 में पार्षद भी रहे थे।

कल्याण जैन समाजवादी पार्टी के मुखिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के करीबी मित्रों में से एक रहे थे। जब मुलायम सिंह इंदौर आए थे, तो वह कल्याण सिंह के घर पर ही रूकते और भोजन करते थे। मुलायम सिंह के लिए कल्याण सिंह खास तौर पर उनके पसंदीदा दाल बाफले जरूर बनवाते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.