कलयुगी शिक्षक ने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को किया बदनाम, जान से मारने की धमकी देकर करता रहा रेप

Updated on 19-12-2023 12:17 PM
ग्वालियरः शहर में दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाली छात्रा के साथ उसके शिक्षक द्वारा ही बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया बाद में आरोपी शिक्षक की रेलवे में नौकरी लग गई तो वह ग्वालियर से चला गया इसके बाद में पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

पहली बार जब दुष्कर्म हुआ तब थी नाबालिग


बताया जा रहा है कि फिलहाल युवती 19 वर्षीय बालिग है और 12वीं कक्षा की छात्रा है। लेकिन जब वह आठवीं कक्षा में थी तब उसकी ट्यूशन घर के पास ही रहने वाले अजय बघेल नामक युवक पर लगाया गया था। और वह उसे पढ़ता था तभी 2017 में एक दिन अजय ने छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया साथ ही जान से मारने की धमकी और फेल करवाने का डर दिखाकर छात्र के साथ आए दिन उसका शोषण करने लगा और कई बार इस दौरान उसके साथ दुराचार भी किया।

बेटी से टेंशन की वजह जानकर उड़े होश


युवती ने अपने साथ हो रहे यौन अत्याचार के बारे में पहले तो बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया। लेकिन आरोपी शिक्षक की हरकतों के चलते युवती तनाव में रहने लगी थी। बेटी को टेंशन में देखकर परिजनों ने पूछा तो उसने अपने साथ बीती खौफनाक दास्तां के बारे में परिजनों को बताया। युवती की बात को सुनकर घरवालों हैरान हो गए। इसके बाद परिजनों ने उसे थाने लेकर पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए आरोपी शिक्षक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.