कांग्रेस की आधी आबादी का मत हासिल करने की तैयारी, इंदौर में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने किया महिलाओं से संवाद

Updated on 31-07-2023 01:03 PM
इंदौर। लोकतंत्र में हर मत की समान कीमत है और प्रदेश में मतदाताओं के अंक गणित में महिलाओं की संख्या भी लगभग समान है। ऐसे में आधी आबादी के मतों को हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत ज्यादा हैं, जबकि सिर्फ 10 फीसद मामले ही सामने आते हैं। सिर्फ नारे लगाने से महिलाएं लाड़ली या बहना नहीं होंगी।

शहर के रेडिसन ब्लू होटल में शहर महिला कांग्रेस द्वारा ‘महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत’ विषय पर संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से महिलाओं ने हिस्सेदारी की। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के प्रश्नों का जवाब भी दिया और भाजपा पर निशाना भी साधा। मप्र में महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 हैं1

जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 79 लाख 62 हजार 711 है। स्पष्ट है कि आधी आबादी का नई सरकार चुनने में दखल भी बराबरी का रहेगा। नाथ ने कहा- सिर्फ नारे लगाकर महिलाएं लाड़ली या बहना नहीं होंगी। महिला अपराध के सिर्फ 10 फीसद केस ही सामने आते हैं। सोचिए यदि शेष 90 फीसद केस भी सामने आ जाएं तो क्या स्थिति होगी। भाजपा को चुनाव के समय ही महिलाओं की याद आती है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ ही न्यायपालिका को भी संवेदनशील होना होगा। निर्भया कांड के बाद पाक्सो कानून लाया गया, लेकिन कुछ दल इसे बदलना चाहते हैं। यह उनकी मानसिकता दर्शाता है।

कन्हैया कुमार ने कहा कि देश की राष्ट्रपति महिला हैं, लेकिन मणिपुर में एक महिला के साथ हैवानियत हो जाती है। उन्हें ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए। इस दौरान कन्हैया कुमार, शोभा ओझा और विभा पटेल भी मौजूद थीं। मंच के सामने मौजूद महिलाओं में दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर कमल नाथ ने डा. सुनंदा जैन का सम्मान किया।

....जब दिग्विजय की पत्नी के सवाल पर कमल नाथ ने की आपत्ति

महिलाओं से संवाद के दौरान ऐसा भी वाकया हुआ, जब दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह के सवाल पर कमल नाथ ने आपत्ति की। दरअसल अमृता सिंह ने पूछा कि अगर आपकी सरकार आएगी तो महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में कैसे बदलाव करेंगे। इस पर नाथ ने कहा- सबसे पहले तो मैं आपके प्रश्न के एक हिस्से से सहमत नहीं हूं ‘अगर सरकार बनेगी’। प्रदेश में हमारी सरकार आ ही रही है। हमारी सरकार ने पहले भी महिलाओं के लिए काम किया था। हम वास्तविक सशक्तीकरण करना चाहते हैं। हम सिर्फ लाड़ली बहन बोलकर सशक्त करना नहीं चाहते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.