कमलनाथ मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Updated on 13-02-2023 08:19 PM

पन्ना-मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारियां सुरु कर दी है। इसी क्रम में पन्ना जिले में कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक विशाल आमसभा का आयोजन आज 13 फरवरी को किया गया।जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पन्ना पहुचेंगे।और आमसभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी सोमवार के दिन पन्ना जिले के अजयगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। सर्वप्रथम वह पन्ना जिले के पत्रकारों से मुलाकात कर प्रदेश व पन्ना जिले के जवलंत मुद्दों पर बात करेगें। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी के मंडलम सेक्टर के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पन्ना जिले की पन्ना, पवई, और गुनोर विधानसभा के विषय में जानकारी लेंगे। इसके बाद वह आमसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस कमेटी पन्ना ने इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसमूह को एकत्रित करने के लिए घर-घर जाकर आमंत्रित किया था। भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.