कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का फॉर्म भरा:कहा- हर वोट के लिए कड़ी मेहनत करूंगी

Updated on 27-07-2024 12:35 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की उम्मीदवारी छोड़ने के 5 दिन बाद कमला हैरिस ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी घोषणा की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा ‘मैंने राष्ट्रपति पद के लिए फॉर्म पर साइन कर दिया है। मैं हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी और इस साल नवंबर में हमारी की पार्टी की जीत होगी।’

इससे पहले रविवार (21 जुलाई) को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चुनाव नहीं लड़ेंगे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि देश और पार्टी के हित के लिए मैं चुनाव से बाहर हो रहा हूं। बाइडेन ने कमला हैरिस का नाम राष्ट्रपति पद के लिए आगे किया था।

इसके बाद 26 जुलाई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने भी भारतवंशी कमला हैरिस की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। दोनों ने फोन कर कमला हैरिस को इसकी जानकारी दी।

ओबामा बोले- जीत दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे
बाइडेन के ऐलान के 2 दिन बाद 23 जुलाई को ही कमला ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से जरूरी डेलिगेट्स का समर्थन हासिल कर लिया था। हालांकि ओबामा, कमला के नोमिनेशन पर चुप्पी साधे हुए थे। उन्होंने बाइडेन के बैकआउट से 4 दिन बाद कमला को समर्थन दिया।

इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी में मिशेल ओबामा को प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनाए जाने की बातें चल रही थी। हालांकि मिशेल ने एक इंटरव्यू में राजनीति से दूर रहने की बात कहते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया था।

अब डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने के लिए 1 अगस्त को वोटिंग होगी, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कमला की जीत लगभग तय है।

कमला के समर्थन में ओबामा ने क्यों की देरी...
अमेरिकी मीडिया हाइस न्यूयॉर्क पोस्ट ने 3 दिन पहले अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ओबामा, कमला हैरिस की उम्मीदवारी से खुश नहीं हैं। बाइडेन के परिवार के एक सदस्य ने बात करते हुए बताया था कि ओबामा का मानना है कि कमला हैरिस ट्रम्प के खिलाफ नहीं जीत पाएंगी।

ओबामा चाहते थे कि अगले महीने होने वाली डेमोक्रेटिक नेशनल कंवेशन में एरिजोना के सीनेटर मार्क केली को उम्मीदवार के तौर पर चुना जाए। ओबामा गुस्से में थे क्योंकि पार्टी में चीजें उनके मुताबिक नहीं चल रही थीं।

वहीं, बाइडेन के रेस से हटते ही कमला ने डेमोक्रेटिक पार्टी के जिन 100 लोगों को समर्थन के लिए फोन किया था उनमें बराक ओबामा भी थे।

कमला राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी, ट्रम्प ये मानने को तैयार नहीं
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ये मानने को तैयार नहीं है कि कमला डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। उनका कहना है कि डेमोक्रेट्स उनसे बेहतर कैंडिडेट चुनेंगे। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर कमला को झूठा और कट्टर वामपंथी बताया।

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प प्रेसिडेंशियल डिबेट के दूसरे राउंड में पार्टिसिपेट नहीं करेंगे। उनके एडवाइजर्स ने कहा कि ट्रम्प वादा नहीं कर सकते हैं कि वे कमला हैरिस से बहस करेंगे।

दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदारों के बीच 2 बहस होनी थीं। एक 28 जून को ट्रम्प और बाइडेन के बीच हो चुकी है। इसमें ट्रम्प को विजेता माना गया था। दूसरी डिबेट सितंबर में होने वाली थी। उससे पहले ही बाइडेन रेस से हट गए। इसके चलते ट्रम्प की बहस कमला से होती।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.