अमेरिका के 7 सबसे अहम राज्यों में पिछड़ीं कमला हैरिस:चुनाव में बस 7 दिन बाकी

Updated on 29-10-2024 04:49 PM

वॉशिंगटन डीसी के डेमोक्रेटिक फंड रेजर रमेश कपूर को 2016 का बोस्टन इवेंट याद है। तब उन्होंने कमला हैरिस को कहा था कि वे एक दिन राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगी। तब जवाब में कमला बस मुस्कुराई थीं। आज कमला राष्ट्रपति पद की दावेदारी कर रही हैं।

कपूर कहते हैं कि बाइडेन के रेस से बाहर होने के बाद जुलाई में कमला डेमोक्रेटिक स्टार के जैसे उतरीं। उन्होंने तब ट्रम्प की बढ़त को लगभग खत्म कर दिया था, लेकिन बाद के महीनों में कमला रेस में पिछड़ गईं। नेशनल कॉलेज में इस चुनावी चर्चा में एलेक्स भी शामिल हो गए। वे बताते हैं कि कमला अब रणनीति में बदलाव कर रही हैं। यह गेमचेंजर भी साबित हो सकता है। कमला रिपब्लिकन पार्टी में डोनाल्ड ट्रम्प के विरोधियों को साधने में जुटी हैं। रिपब्लिकन पार्टी के ताजा सर्वे के मुताबिक 27% रजिस्टर्ड वोटर ट्रम्प के विरोधी हैं। उन्हें पार्टी से नहीं ट्रम्प से नाराजगी है। कमला इसके लिए ट्रम्प के व्यक्तित्व को टारगेट कर रही हैं।

कमला की शुरुआती बढ़त और अब पिछड़ने की वजह भी बाइडेन 

वॉशिंगटन डीसी में फेडरल डिपार्टमेंट पॉलिसी रिसर्चर रहे डेनियल ब्रुक का कहना है कि कमला की शुरुआती बढ़त का सबसे बड़ा कारण बाइडेन के मैदान से हटने के बाद लोगों में छाया उत्साह था। डेमोक्रेटिक पार्टी ही नहीं न्यूट्रल वोटरों का भी मानना था कि अब चुनाव में ताजगी आएगी।

कमला के लिए रिकॉर्ड फंड रेजिंग हुई। पोल-सर्वे में भी वे ट्रम्प से आगे हो गईं, लेकिन इस बीच कुछ घटनाएं ऐसी हुईं कि ट्रम्प को फायदा मिलने लगा। इनमें ट्रम्प पर जुबानी हमला भी शामिल है। अब कमला के पिछड़ने के कारण भी बाइडेन ही जिम्मेदार हैं।

बाइडेन की प्रवासियों को लेकर नीतियां और रोजगार के मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं करना कमला के लिए भारी पड़ रहा है। ये ‘बाइडेन बैगेज’ है। ब्रुक ने चुटकी लेते हुए कहा, कमला को अब इसे लेकर चलना पड़ रहा है। ये थोड़ा भारी हो रहा है, इसलिए वे रेस में पिछड़ रही हैं।

शहरों में कमला, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रम्प को बढ़त 

सबसे अहम 7 स्विंग स्टेट में से एक पेन्सिलवेनिया के शहरी क्षेत्रों में कमला को काफी समर्थन है। इसका वजह कमला का महिला अधिकारों और गर्भपात के मुद्दे पर समर्थन है। हैरिसबर्ग शहर की नैंनी इवांस का कहना है इस बार अमेरिका को पहली महिला राष्ट्रपति मिलेगी, लेकिन हैरिसबर्ग के ग्रामीण इलाकों में ट्रम्प आगे हैं। यहां के बहुसंख्यक श्वेत वोटरों का मानना है कि ट्रम्प ही अमे​रिका को फिर महान देश बनाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.