पीएम मोदी की मां हीरा बा के निधन पर कंगना-अक्षय ने जताया दुख

Updated on 30-12-2022 06:19 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 पर आखिरी सांसें ली। प्रधानमंत्री गुजरात पहुंच चुके हैं और मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने मां को कंधा भी दिया। इस दुखद घड़ी में देश विदेश से लोग हीराबा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों ने भी ट्वीट किया। कंगना रनौत, कपिल शर्मा और अनुपम खेर समेत तमाम स्टार्स ने पीएम मोदी की मां को याद किया और भावुक पोस्ट शेयर किया।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को हिम्मत देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने भावुक कर देने पोस्ट में लिखा कि मां को खो देने के दुख से बड़ा कुछ नहीं है। बता दें पिछले साल अक्षय कुमार की मां का निधन हुआ था।अनपुम खेर पीएम मोदी की मां हीरा बा (Heeraben Modi Passed Away) की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी! आपकी माताश्री हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है।उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशिर्वाद आपके ऊपर है।मेरी मां का भी!
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi Mother) के ट्विटर को रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा- आदरणीय पीएम मोदी जी, मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं�� ओम शांतिदसवीं फिल्म के डायलॉग और स्क्रिप्ट लिखने वाले प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने भी पोस्ट किया। वह लिखते हैं -आदरणीय प्रधानमंत्री जी। मां-पिता व गुरु कभी दिवंगत नहीं होते। वे अपने गुणों के माध्यम से अपनी संततियों व शिष्यों में सदैव उपस्थित रहते हैं। आपकी पूज्य माँ आपके सत्कार्यों व सात्विक संकल्पों में सदैव जीवित रहेंगीं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में परमपद प्रदान करे। ॐ शांति ॐ ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.