कंगना रनौत ने शेयर की 'जमीन से जुड़ी' मां की प्यारी तस्वीर, सादगी पर मर-मिटे फैंस

Updated on 27-02-2023 07:43 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैमिली मेंबर्स की फोटोज शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने अपनी मां आशा रनौत की एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की है। कंगना ने बताया कि उनकी मां आज भी खेत में 7-8 घंटे काम करती हैं। मेहमानों को खुद चाय और खाना बनाकर देती हैं। अगर कंगना उन्हें ऐसा करने से मना करती हैं तो वो बहुत ही प्यारा जवाब देकर दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगर उन्हें 'लग्जरी लाइफ' देने की कोशिश करो तो वो डपट भी देती हैं। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Kangana Ranaut ने अपनी मां की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो खेत में काम करती दिखाई दे रही हैं। एकदम साधारण महिला की तरह। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'ये मेरी माता जी हैं। रोज 7-8 घंटे खेती करती हैं। अक्सर घर पर लोग आते हैं और उनसे कहते हैं हमें कंगना की मम्मी से मिलना है। बड़ी विनम्रता से हाथ धोकर वो उन्हें चाय-पानी देकर कहती हैं, मैं ही उनकी मां हूं, उनकी आंखें फटी रह जाती हैं, वो हैरान हो जाते हैं, उनके पैर पड़ जाते हैं।'

एक्ट्रेस को अपनी मां से है 'प्यारी' शिकायत!

35 साल की एक्ट्रेस आगे बताती हैं, 'एक बार मैंने कहा इतने लोग घर पर आते हैं, क्या जरूरत है सबको खुद चाय-खाना बनाकर देने की! उन्होंने कहा- नहीं बेटा, जो आपको इतना चाहते हैं, हमारा सौभाग्य है हम उनकी सेवा कर सके...। धन्य है मेरी माता जी और उनका चरित्र। बस एक ही शिकायत है, फिल्म सेट पर नहीं आना चाहती हैं, बाहर खाना नहीं खाना चाहती हैं, सिर्फ घर का खाना खाएंगे, मुंबई में नहीं रहना चाहती हैं, विदेश नहीं जाना चाहती हैं... और अगर हम फोर्स करें तो फिर जबरदस्त डांट पड़ती है। इनके चरणों में रहें भी तो कैसे रहें।'

कंगना ने साधा मूवी माफिया पर निशाना

एक्ट्रेस ने एक ट्वीट में ये भी बताया कि मां उनकी वजह से अमीर नहीं हैं, बल्कि ये सबकुछ उनके पास पहले से ही था। वो लिखती हैं, 'कृपया ध्यान दें कि मेरी वजह से मेरी मां अमीर नहीं हैं। मैं राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और बिजनेसमैन के परिवार से आती हूं। मॉम 25 साल से ज्यादा समय से टीचर हैं, फिल्म माफिया को समझना चाहिए कि मेरा एटिट्यूड कहां से आता है और मैं उनकी तरह शादियों में घटिया चीजें और डांस क्यों नहीं करती।'

कंगना की अपकमिंग मूवीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना को 'इमरजेंसी' मूवी में देखा जाएगा, जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। उनके पास 'तेजस' भी है। वो 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' और 'सीता' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'टीकू वेड्स शेरू' भी बना रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.