वेश्या समाज से आईं नटी बिनोदिनी का किरदार निभाएंगी कंगना रनौत

Updated on 20-10-2022 06:41 PM

कंगना रनौत ने हाल ही में अनाउंसमेंट की है कि वह एक नई बायोपिक करने वाली हैं जिसमें वह बंगाल की पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट नटी बिनोदिनी का किरदार निभाएंगी। कंगना की इस अनाउंसमेंट के बाद सभी नटी बिनोदिनी के बारे में और जानना चाहते हैं। नटी बिनोदिनी का जन्म कोलकाता में वेश्यावृति समाज में हुआ था। नटी ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में की थी और 23 साल की उम्र में उन्होंने काम करना छोड़ दिया। नटी का परिवार काफी गरीब था और ऐसा कहा जाता है कि वे प्रॉस्टिट्यूशन में भी शामिल थे। इतना ही नहीं नटी ने अपनी बायोग्राफी में खुद को भी प्रोस्टिट्यूट कहा है। नटी की शादी 5 साल की उम्र में हो गई थी, लेकिन फिर उनका पति से कोई कनेक्शन नहीं रहा।

नटी का एक्टिंग करियर

नटी ने ग्रेट नेशनल थिएटर में द्रौपदी के छोटे रोल से डेब्यू किया था। उन्होंने बंगाल थिएटर में भी काम किया था। इसके बाद नटी ने फेमस एक्टर और प्ले राइटर गिरी चंद्र घोष से एक्टिंग सीखी और फिर 1883 में दोनों ने मिलकर स्टार थिएटर की शुरुआत की।

एक अच्छी एक्ट्रेस होने के बावजूद नटी को समाज द्वारा काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा था। नटी को राइटिंग भी बहुत पसंद थी और उन्होंने खुद की ऑटो बायोग्राफी अमर कथा भी लिखी। इसके अलावा उन्होंने कई कविताएं और कहानियां भी लिखी थीं। ऐसा कहा जाता है कि नटी को अपनी जिंदगी में कई धोखे मिले और इसके बाद ही उन्होंने थिएटर से मुंह मोड़ लिया है। इतना ही नहीं, उनकी एक बेटी भी थी, लेकिन 12 साल की उम्र में वो भी दुनिया छोड़कर चली गई। वहीं नटी का निधन 41 की उम्र में हो गया था।

कंगना की तीसरी बायोपिक

कंगना लगता है बायोपिक फिल्मों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। जयललिता के बाद कंगना अब फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे जो इंदिरा गांधी पर आधारित है। वहीं इसके बाद वह फिर नटी की बायोपिक में दिखेंगी। नटी बिनोदिनी को प्रदीप सरकार बना रहे हैं जिन्होंने परिणीता जैसी शानदार फिल्म बनाई।

इस फिल्म को लेकर कंगना का कहना है कि मैं प्रदीप सरकार जी की बड़ी फैन हूं और इस मौके को पाकर काफी खुश हूं। इसके साथ ही ये मेरी राइटर प्रकाश कपाड़िया जी के साथ पहली फिल्म है। मैं इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं क्योंकि इसके जरिए मुझे कई शानदार आर्टिस्ट के साथ काम करने को मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.