कंगना ने बताई थप्पड़ कांड की कहानी:बोलीं, 'वो चुपके से पीछे से आई और मुझे थप्पड़ मारा', महिला कॉन्स्टेबल पर अब तक नहीं हुई FIR

Updated on 07-06-2024 01:36 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। महिला कर्मचारी ने थप्पड़ मारने का कारण भी बताया।

उसने बताया कि कंगना ने महिला किसानों को 100-100 रुपए लेकर धरने पर बैठने वाली कहा था। धरने में महिला कॉन्स्टेबल की मां भी मौजूद थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी मामले की जांच की जा रही है लेकिन महिला कॉन्स्टेबल पर अब तक कोई FIR नहीं हुई है। DSP एयरपोर्ट ने बताया कि कंगना ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।

कंगना ने बताया कि एयरपोर्ट पर क्या हुआ?
अब कंगना ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें थप्पड़ मारने की प्लानिंग की गई थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की है जिनकी बॉडीगार्ड्स ने हत्या कर दी थी।

कंगना बोलीं-'कॉन्स्टेबल ने पहले से स्ट्रैटेजी बना ली थी'
कंगना ने शुक्रवार सुबह दो इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं जिनमें से एक में लिखा, 'वो (महिला कॉन्स्टेबल) स्ट्रैटेजी के तहत मेरा इंतजार कर रही थी और जैसे ही वो वहां पहुंचीं तो खालिस्तानी स्टाइल में महिला कॉन्स्टेबल पीछे से चुपके से आई और उन्हें थप्पड़ मार दिया। उसने एक शब्द नहीं कहा और जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो वो थोड़ी दूर जाकर फोन कैमरा में देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी जो कि उसकी तरफ फोकस्ड थे। उसे सबका ध्यान अपनी ओर खींचना था। शायद ये उसका खालिस्तान को समर्थन दिखाने का तरीका था, ताकि उसे अगले चुनाव में सीट मिल जाए।'

कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल का नाम कुलविंदर कौर है। इस घटना के बाद उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कंगना ने किया इंदिरा गांधी का जिक्र
कंगना ने दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए अपनी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रमोशन किया। उन्होंने लिखा, 'फिल्म इमरजेंसी जल्द ही आप सबके सामने होगी जिसमें ये दिखाया जाएगा कि कैसे एक निहत्थी महिला को उसके घर के बाहर उसी के सुरक्षाकर्मियों ने मौत के घाट उतार दिया था। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को मारने के लिए 35 गोलियां दागी थीं। अब खालिस्तानियों की कहानी जल्द सामने आएगी।'

‘इमरजेंसी’ है कंगना की अगली फिल्म
वर्क फ्रंट पर कंगना की अगली फिल्म 'इमरजेंसी' है। यह इस साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी थी। अभी फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इसे कंगना ने ही डायरेक्ट किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.