कंगारुओं की अब खैर नहीं... एक्शन मोड में आ गए हैं रोहित एंड कंपनी, नेट में इनकी प्रैक्टिस तो देखिए

Updated on 04-02-2023 06:23 PM

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नागपुर के ट्रेनिंग कैंप में टीम इंडिया कप्तान समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की इस ट्रेनिंग की खास तस्वीरों को साझा किया है।

कप्तान रोहित शर्मा ने संभाला मोर्चा

कप्तान रोहित शर्मा ने खुद नेट्स में बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टेस्ट की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था। ऐसे में एक बार फिर से टेस्ट में उनका एक्शन देखने को मिलेगा।

रवींद्र जडेजा ने नेट्स में बरपाया कहर

इसके अलावा चोट के बाद टीम से बाहर हुए रवींद्र जडेजा ने नेट्स में अपना दम दिखाया। जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनकी फिटनेस पर यह निर्भर करेगा कि वह उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल पाता है या फिर नहीं। हालांकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के लिए हैं तैयार

इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में अपने बल्ले से कहर बरपाने वाले शुभमन गिल भी नेट प्रैक्टिस में नजर आए। शुभमन अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को उनके खिलाफ खास रणनीति बनाने की जरूरत होगी।

कोहली ने भी जमकर बहाया पसीना

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। कोहली को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आराम दिया गया था और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

शादी के बाद टीम इंडिया से जुड़े राहुल

वहीं स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल शादी के बाद टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं। राहुल की हाल ही में शादी हुई थी जिसके कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके पास एक बड़ा मौका है।

सिराज और जयदेव उनादकट ने गेंदबाजी का किया अभ्यास

इसके अलावा गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने जमकर अभ्यास किया। सिराज के अलावा जयदेव उनादकट ने भी जमकर गेंदबाजी की। ऐसे में टीम इंडिया इस तैयारी को देखकर ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.