कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान व्यक्ति ने मारा थप्पड़:माला पहनाने के बहाने से आया था

Updated on 18-05-2024 10:27 AM

दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने आया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उसने कन्हैया पर स्याही भी फेंकी।

कन्हैया के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावर को काफी चोटें आई हैं।

हालांकि, कन्हैया कुमार सुरक्षित हैं। घटना के दौरान आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा से भी हाथापाई की गई। इसे लेकर छाया ने पुलिस थाने में शिकायत की है।

AAP के ऑफिस पहुंचे थे, तभी घटना हुई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्हैया कुमार को शुक्रवार को प्रचार के लिए न्यू उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे। मीटिंग पूरी होने के बाद वे AAP पार्षद छाया के साथ नीचे आए। इस दौरान कई लोग नारेबाजी करते हुए कन्हैया के पास पहुंच गए। इन्हीं में से एक शख्स माला पहनाने के दौरान कन्हैया को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लोगों ने कन्हैया को काले झंडे दिखाते हुए गो बैक-गो बैक के नारे लगाए।

कन्हैया ने मनोज तिवारी पर लगाया हमला करवाने का आरोप
इस घटना के बाद कन्हैया कुमार वहां पर कार पर चढ़कर लोगों को ललकारने लगे। कन्हैया ने भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पर चुनाव हारने के कारण उनसे डरकर अपने ऊपर गुंडे भेजकर हमला करने का आरोप लगाया। कन्हैया ने कहा, 'भाजपा 400 पार नहीं, लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी कर रही है। हमारा मुकाबला अन्याय से है। मैं डरने वाला नहीं हूं।'

आरोपी बोला- टुकड़े-टुकड़े का नारा लगाने वाले को सजा दी
कन्हैया पर हमला करने वाले शख्स ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कन्हैया ने देश के खिलाफ नारे लगाए थे, जिसकी वजह से वे नाराज थे। उसने कहा कि कन्हैया ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं, हम शर्मिंदा हैं जैसे नारे लगाए थे। आज हमने उसके मुंह पर चांटा देकर जवाब दिया है कि भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता, जब तक हमारे जैसे सनातनी शेर जिंदा हैं।

कन्हैया कुमार के खिलाफ BJP से मनोज तिवारी
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन है। 4 सीटों पर AAP में तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कन्हैया कुमार सितंबर 2021 में लेफ्ट छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने उनके खिलाफ मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को उतारा है। JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 में कन्हैया कुमार ने लेफ्ट के टिकट पर बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वे BJP प्रत्याशी गिरिराज सिंह से 4 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए थे।

2014 से केजरीवाल पर 12 बार हमला
4 मई 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान एक व्यक्ति ने CM केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इससे पहले साल जनवरी 2016 में एक महिला ने दिल्ली में केजरीवाल पर स्याही फेंक दी थी।

वहीं, मार्च 2014 केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई थी। उस वक्त केजरीवाल वाराणसी में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। साल 2014 से केजरीवाल पर 12 बार हमला हो चुका है, जिसमें कभी थप्पड़, कभी स्याही तो कभी लाल मिर्च का इस्तेमाल किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.