थिएटर्स से 'राम सेतु' को रिप्लेस कर रही है 'कांतारा'

Updated on 31-10-2022 07:32 PM

दिवाली पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म 'राम सेतु' की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन अब एक ही हफ्ते में यह फिल्म पानी मांगती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुआ आज सातवां दिन है और फिल्म अभी तक 57 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। वहीं थैंक गॉड ने 6 दिन में 27 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि अब कोई खास भीड़ थिएटर्स में नहीं पहुंच रही है, ऐसे में थिएटर मालिकों ने अपने प्लान में बदलाव किया है।

राम सेतु और थैंक गॉड हुईं फुस्स?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ फिल्म कांतारा को रिलीज हुए तीसरा हफ्ता है और अभी भी फिल्म का ऑक्यूपेंसी लेवल 40 पर्सेंट तक है। यानि राम सेतु और थैंक गॉड जैसी फिल्मों को देखने के लिए जहां सिनेमाघरों में 30 प्रतिशत टिकटें बिक रही हैं वहीं कांतारा अकेले तीन हफ्ते बाद भी जलवा कायम किए हुए है।

कांतारा को मिल रहा ज्यादा सपोर्ट
शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी 'कांतारा' देखने के लिए लोग पहुंचे, जबकि उन्होंने राम सेतु और थैंक गॉड जैसी फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया। छुट्टी के दिन जब फिल्मों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है तो ऐसे में वीक डेज में तो किसी भी बात की उम्मीद करना और भी मुश्किल हो जाता है।

आगे आने वाली हैं और भी मुश्किलें
खबर है कि सिनेमाघर मालिक टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' हटाकर 'कांतारा' लगा रहे हैं ताकि कमाई ज्यादा हो सके। ऐसे में देखना होगा कि ये दोनों बड़ी फिल्में और कितने दिन सिनेमाघरों में टिकी रहती हैं। बता दें कि नवंबर के महीने में और भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं, ऐसे में थैंक गॉड और राम सेतु के पास वक्त कम ही बचा हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.