हरिद्वार में कल से कांवड़ मेला, ट्रैफिक डायवर्जन, NH-9 पर 8 से वाहनों की नो एंट्री

Updated on 03-07-2023 06:31 PM
हरिद्वार: उत्तराकंड के हरिद्वार में 4 जुलाई से सावन के साथ कांवड़ यात्रा और मेला शुरू हो जाएगा। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए दिल्ली-मेरठ से आने वाली गाड़ियों को नगला इमरती सर्विस लेन NH 334 से लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा। पंजाब-सहारनपुर से आने वालों को भगवानपुर NH-344 से झौली अब्दुल कलाम चौक होते हुए निकाला जाएगा। देहरादून और पहाड़ों की ओर जाने वालों को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। बड़े वाहनों की एंट्री 9 से 17 जुलाई तक बंद रहेगी। हापुड़ में एनएच-9 पर 4 जुलाई से भारी और 8 से सभी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।


कांवड़ यात्रा के लिए NH-9 पर 8 से 17 जुलाई तक वाहनों की नो एंट्री


हापुड़: 
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को तीन जनपदों के अधिकारियों की हुई बैठक के बाद हापुड़ में 8 जुलाई से 17 जुलाई तक एनएच-9 पर वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। इस दौरान इस पर सिर्फ जरूरी वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। इसके लिए पूरा रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। एएसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्ज़न किया गया है। एनएच पर 4 जुलाई शाम 6 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्लान 17 जुलाई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इसके बाद यह प्लान 21 जुलाई की शाम 6 से 24 जुलाई की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। जबकि 28 जुलाई की शाम 6 से 31 जुलाई की रात 10 बजे तक यह प्लान लागू रहेगा। 4 अगस्त की शाम 6 बजे से 7 अगस्त की रात 10 बजे तक रूट डायवर्ज़न रहेगा। 11 अगस्त की शाम 6 बजे से लेकर 14 अगस्त की रात 10 बजे तक रूट डायवर्ज़न के तहत वाहन गुजरेंगे। इसके अलावा 25 अगस्त की शाम छह से 28 अगस्त की रात 10 बजे तक बड़े और छोटे वाहनों के रूट डायवर्ज़न का प्लान तैयार किया गया है। साथ ही कांवड़ियों की स्थिति को देखते हुए प्लान में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।

भारी वाहनों के लिए प्लान (आठ जुलाई रात 8 बजे से 17 जुलाई रात 12 बजे तक)


दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात

  • दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद व डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंद्राबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चन्दौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद जाएंगे।
  • मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला ट्रैफिक मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात नगीना धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद निकलेगा।
  • मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।

डायवर्जन छोटे-हल्के वाहनों के लिए

  • दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली जाने वाला यातायात दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंद्राबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चन्दौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएगें।
  • हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एन.सी.आर. से आकर मेरठ, सहारनपुर हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजानपुर फ्लाईओवर सोना पंप फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहा, टियाला अंडरपास से किठौर होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला वाहन मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात नगीना धामपुर कांट छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.