कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल ने मनाई रविशंकर शुक्ल और विद्याचरण शुक्ल जयंती

Updated on 03-08-2025 08:31 PM

रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल की जयंती भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:30 बजे हुआ, जिसमें समाज के सदस्यों ने दोनों विभूतियों के योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने की। इस अवसर पर सचिव राज कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा एवं अनुराग पाण्डेय समेत समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

समारोह में वक्ताओं ने पं. रविशंकर शुक्ल के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, प्रशासनिक दूरदृष्टि और राज्य निर्माण में निभाई भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं पं. विद्याचरण शुक्ल के सशक्त राजनीतिक जीवन और शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जयशंकर तिवारी, रविन्द्र मिश्रा और संजय अवस्थी ने अपने संस्मरणों से श्रोताओं को भावुक कर दिया। आभार प्रदर्शन सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विप्र समाज के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें गिरजा शंकर दीक्षित, प्रकाश अवस्थी, विकास तिवारी, आशीष बाजपेई, गौरव शुक्ला, श्रीमती वसुधा तिवारी, श्रीमती शीतल मिश्रा, एवं राजेश त्रिवेदी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। सभा ने यह संकल्प लिया कि भविष्य की पीढ़ियों को इन महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने के लिए हर वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.