कपिल ने सोनाक्षी से किया शादी पर सवाल:एक्ट्रेस बोलीं- जले पर नमक मत छिड़को, तुम्हे पता है कि मैं शादी करने को बेताब हूं

Updated on 09-05-2024 02:18 PM

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हाे रहा है। हाल ही में शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की टीम पहुंची नजर आई।

इस बार कपिल के शो पर गेस्ट के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, शर्मिन सेहगल और अदिति राव हैदरी नजर आईं। इन सभी ने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल फ्रंट तक कई खुलासे किए।

एक सीन के लिए ऋचा ने दिए थे 99 टेक
प्रोमो में कपिल ने सभी एक्ट्रेस से पूछा कि जब वो भंसाली के साथ शूटिंग कर रही थीं तब क्या वो नर्वस थीं? तो मनीषा कोइराला ने कहा कि वो लगभग हर शॉट से पहले नर्वस थीं।

इसके बाद ऋचा ने सभी से पूछा कि हीरामंडी की शूटिंग के दौरान आप सबने कितने ज्यादा रीटेक दिए हैं? इसके जवाब में सोनाक्षी बोलीं- मैंने कभी 12 टेक से ज्यादा नहीं दिए। इसके जवाब में ऋचा ने खुलासा कि उन्होंने एक सीन के लिए 99 टेक दिए थे।

शादी करने को बेताब हैं सोनाक्षी
वहीं शो में आगे कपिल ने सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी पर बात की। कपिल ने एक्ट्रेस से पूछा कि अब जब आलिया भट्‌ट और कियारा आडवाणी दोनों ने शादी कर ली है तो उनका प्लान कब शादी करने का है?

इस सोनाक्षी ने जवाब दिया- ‘जले पर नमक छिड़क रहे हो।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो शादी करने के लिए बेताब हैं।

1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है हीरामंडी
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज में इन 6 एक्ट्रेसेस के अलावा फरदीन खान और शेखर सुमन जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। इस सीरीज के जरिए भंसाली ने ओटीटी डेब्यू किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.