फैमिली संग गोल्डन टेंपल पहुंचे कपिल शर्मा, बेटी-बेटे को घुमाईं वो गलियां जहां करते थे खूब मस्ती

Updated on 12-01-2023 09:27 PM
कपिल शर्मा ने 2023 की बेहतरीन शुरुआत की। नए साल के जश्न के लिए वह वाइफ गिन्नी चतरथ और दोनों बच्चों के साथ अमृतसर अपने घर गए थे। यहां कपिल शर्मा अपने स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के टीचर्स व दोस्तों से मिले और पुरानी यादें ताजा कीं। कपिल शर्मा बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान को लेकर गोल्डन टेंपल भी गए और वहां परिवार के साथ मत्था टेका। कपिल शर्मा का यह ट्रिप बेहद खूबसूरत रहा, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इस वीडियो में Kapil Sharma ने मुंबई से अमृतसर तक के ट्रिप की पूरी झलक दिखाई है। वीडियो में वह बेटी Anayra को गोद में उठाए गोल्डन टेंपल में तो कभी छोले-भटूरे का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। वह अपने टीचर्स के पैर छूते और फिर गले मिलते भी नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा हर साल अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर गोल्डन टेंपल यानी गुरुद्वारा श्री हरमिंदर साहिब जाते हैं। लेकिन इस बार जब गए तो वह अपने बचपन के दोस्तों से मिले और उन गलियों के भी चक्कर काटे, जहां वह कभी दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते थे।

कपिल शर्मा ने शेयर किया ट्रिप का वीडियो

चर्चा में हैं कपिल शर्मा और उनका शो

कपिल शर्मा इस समय अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर चर्चा में हैं। वैसे तो कपिल के शो में ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां ही नजर आती हैं। लेकिन हाल ही शो में पॉपुलर यूट्यूबर खान सर नजर आए। उस एपिसोड ने खूब सुर्खियां बटोरीं और वह सारे दिन ट्विटर पर चर्चा में रहा था। अब आने वाले एपिसोड में मुंबई डब्बावाला की टीम नजर आएगी। कपिल शर्मा ने हाल ही इनके साथ एपिसोड शूट किया और सेट से तस्वीर शेयर की।

खान सर के बाद मुंबई डब्बावाला की बारी

तस्वीर शेयर कर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुबई का गर्व-डब्बावाला। ट्रेन लेट हो सकती है। बस लेट हो सकती है, लेकिन हमारे भाई हमेशा टाइम पर पहुंचते हैं। ये लोग रोजाना मुंबऊ में 2 लाख टिफिन डिलिवर करते हैं। हम उनके पैशन, कड़ी मेहनत और लगन के लिए सैल्यूट करते हैं।'
कपिल शर्मा ने अमृतसर की अपनी ट्रिप का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मेरा कॉलेज, मेरी यूनिवर्सिटी, मेरे टीचर्स, मेरी फैमिली, मेरा शहर, खाना, ये फीलिंग और गोल्डन टेंपल। आपके आशीर्वाद के लिए बहुत शुक्रिया बाबा जी।' कपिल शर्मा के इस वीडियो पर फैंस से लेकर दोस्तों और सेलेब्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस कपिल शर्मा के 'डाउन टू अर्थ' स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.