कपिल शर्मा ने एटली के रंग वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, पर फिर से मिलने लगे ताने! कहा- भेड़चाल का हिस्सा ना बनें
Updated on
17-12-2024 04:50 PM
कपिल शर्मा का मजाकिया अंदाज उन पर भारी पड़ता हुआ दिख रहा है। कॉमेडियन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के हालिया एपिसोड में फिल्ममेकर एटली के रंग और रूप का मजाक बनाया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब हाय-तौबा मची हुई है। जबकि एटली के साउथ सिनेमा के फैंस कपिल को जमकर कोस भी रहे हैं। अब तीन दिन बाद कॉमेडियन और एक्टर इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो नफरत ना फैलाएं और भेड़चाल का हिस्सा ना बनें।
कपिल शर्मा ने जवाब में किया ये ट्वीट
कपिल ने इस पर जवाब देते हुए लिखा है, 'प्रिय महोदय, क्या आप कृपया मुझे ये समझा सकते हैं कि मैंने इस वीडियो में कब और कहां उनके लुक्स के बारे में बात की थी? कृपया सोशल मीडिया पर नफरत न फैलाएं 🙏 धन्यवाद।' कपिल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, 'दोस्तों खुद देखें और फैसला करें, भेड़ की तरह किसी के ट्वीट को फॉलो न करें।'
लोग फिर से कर रहे कपिल की आलोचना
कपिल के इस पोस्ट पर दोनों तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने जहां कपिल को सपोर्ट किया है, वहीं कुछ ने फिर से उनकी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है, 'इसके दो ही मतलब हैं, एक कि वो एक कम समय में थोड़े कम स्टैबलिश डायरेक्टर हैं और दूसरा ये कि आप उनके रंग के बारे में बात कर रहे हैं। इसके अलावा भी कोई मतलब है क्या?'
फैंस ने किया कपिल शर्मा को सपोर्ट
एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'रहने दो अब गलत बोल गए हो, नहीं बोलना था।' एक तीसरे यूजर ने लिखा है, 'कपिल सर उनके लुक्स की नहीं, बल्कि उम्र की बात कर रहे हैं।' चौथे यूजर ने लिखा है, 'आपका सवाल ही रेसिस्ट था।' एक अन्य ने कॉमेडियन को सपोर्ट करते हुए लिखा है, 'कपिल जी, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है एंगेजमेंट फार्मिंग करना।'
एटली ने कपिल के सवाल का दिया था शानदार जवाब
बहरहाल, बता दें कि कपिल शर्मा ने शो में एटली से जो सवाल किया था, उस पर 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर ने जवाब दिया, 'कुछ हद तक मैं आपका सवाल समझ चुका हूं। मैं मुरुगदौस सर का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी पहली फिल्म प्रोड्यूस की थी। उन्होंने मेरे लुक पर ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने बस मेरे नैरेशन पर फोकस किया। मुझे लगता है कि किसी को उसके लुक्स से नहीं, बल्कि दिल देखकर जज करना चाहिए।'
वरुण के साथ 'बेबी जॉन' लेकर आ रहे एटली
'जवान' से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एटली साउथ के सुपरस्टार फिल्मेकर हैं। वह अब बतौर प्रोड्यूसर वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में पैन इंडिया रिलीज होगी। फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी हैं। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी खूब चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज ट्रेलर के आखिर में भी सलमान की झलक दिखी थी, जिसके बाद ही फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…