कपिल शर्मा दो फिल्में बनाने के चक्कर में हो गए थे दिवालिया, गंवा दिया था पूरा पैसा, बोले- दिमाग खराब हो गया था

Updated on 25-10-2024 12:59 PM
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा भारत के सबसे अमीर टीवी पर्सनालिटी बन चुके हैं। ऐसा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है। उन्होंने छोटे पर्दे के तमाम लोगों को पछाड़ दिया है और खुद आगे निकल गए हैं। वैसे देखा जाए आज वह भले पैसे वाले और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। लेकिन वह एक बार दिवालिया भी हो गए थे। उनका बैंक बैलेंस जीरो हो गया था और वह खुद डिप्रेशन में चले गए थे।

फील इट इन योर सोल पॉडकास्ट के एक एपिसोड में कपिल शर्मा ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है। साथ ही ग्लोबल स्टार बनने के सफर पर भी बोले हैं। उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई आए थे तो उनकी जेब में सिर्फ 1200 रुपये थे और एक समय ऐसा भी था जब उन्हें दिन में एक वक्त का खाना भी नहीं मिल पाता था।

मुंबई में करोड़ों का घर और पंजाब में आलीशान फार्महाउस के मालिक हैं कपिल शर्मा, बगीचे से बेडरुम तक, देखिए हर फोटो

कपिल शर्मा का बैंग बैलेंस जीरो हो गया


कपिल शर्मा ने अपने बैंक बैलेंस के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह एकदम जीरो हो गया था। उनके मुताबिक, ये हाल तब हुआ, जब उन्होंने दो फिल्में बनाई। कपिल ने कहा कि वह सारा पैसा गंवा बैठे थे और लाइफ के सबसे मुश्किल दौर में चले गए थे और इसी कारण वह डिप्रेशन का भी शिकार हो गए थे। कमेडियन ने कहा, 'मेरा दिमाग खराब हो गया था। मैंने दो फिल्में बना दीं।'

कपिल शर्मा ने सारा पैसा प्रोड्यूसर बनने में लगाया


कपिल शर्मा ने कहा, 'दरअसल, हुआ यह था कि मेरे पास बहुत सारा पैसा था और मैंने सोचा कि पैसे से प्रोड्यूसर बन जाता हूं। लेकिन कोई भी सिर्फ पैसे से निर्माता नहीं बन सकता। प्रोड्यूसर्स की सोच अलग होती है। निर्माता बनने के लिए अलग तरह की ट्रेनिंग होती है। मैंने बहुत सारा पैसा बर्बाद कर दिया और मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया।'

कपिल शर्मा की नेट वर्थ


कपिल ने बताया कि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कैसे उन्हें मुस्किल समय में सपोर्ट किया था। उन्हें बाहर निकाला था। साथ ही वह पैसे गवाने के अलावा, दूसरी बाकी चीजों के कारण भी वह डिप्रेशन में चले गए थे। बता दें कि कॉमेडियन की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये है। फिलहाल वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.