पत्नी की हत्या के आरोपी पति को कापू पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 05-07-2025 01:29 PM

रायगढ़।  कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंचपारा में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेजा है। घटना की जानकारी के अनुसार 02 जुलाई 2025 को थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली कि ग्राम कौहाडाही निवासी रूही बाई उर्फ रोनही कोरवा (40 वर्ष) की उसके पति बीरू कोरवा (45 वर्ष) ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मृतिका के 19 वर्षीय पुत्र शंकर कोरवा ने पुलिस को बताया कि 01 जुलाई की रात उसके माता-पिता ग्राम इंचपारा चावल खरीदने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में लोटान के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान उसके पिता बीरू कोरवा ने रूही उर्फ रोनही कोरवा पर पत्थर एवं डंडे से हमला कर दिया और जमीन में पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शंकर कोरवा की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान आरोपी बीरू कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा एवं पत्थर बरामद कर लिए। थाना प्रभारी इगेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.