उज्जैन में थे करण कुंद्रा, पर ना तेजस्वी प्रकाश के साथ महाकालेश्वर मंदिर गए, ना मनाया बर्थडे, ब्रेकअप की चर्चा!

Updated on 12-06-2025 02:47 PM
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में नजर आए थे। यहीं पर प्यार हुआ और अभी तक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चाहे पब्लिक प्लेस हो या फिर कोई इवेंट, दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाने से हिचकिचाते नहीं हैं। तेजस्वी ने हाल ही में अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो सामने आया। पर इस वीडियो में कहीं भी करण नजर नहीं आ रहे हैं। फैंस हैरान-परेशान हैं कि कहीं इनके रिश्ते को किसी की नजर तो नहीं लग गई!

Tejasswi Prakash उज्जैन में हैं। वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने टीम और क्रू मेंबर्स के साथ अपना बर्थडे मनाया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वो केक काट रही हैं। क्रू मेंबर्स ताली बजा रहे हैं। वो सिर पर प्रिंसेस वाला टिआरा और 'हैप्पी बर्थडे' सैश पहने मुस्कुरा रही हैं।

उज्जैन में ही थे करण, पर बर्थडे पार्टी में नहीं हुए शामिल

तेजस्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन में करण कुंद्रा को ना पाकर फैंस हैरान हैं। ऊपर से बात ये है कि एक्टर उसी दिन उज्जैन में थे। उनकी X पर एक फोटो सामने आई थी, जो उज्जैन की बताई जा रही है। उनके माथे पर हल्दी लगी हुई है और लाल रंग से 'जय महाकाल' लिखा हुआ है।

उज्जैन मंदिर में भी अकेले किए दर्शन

इससे पहले तेजस्वी अपने बर्थडे पर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर गईं। वहां पर भी वो अकेले नजर आईं। उनके साथ करण नहीं थे। उन्होंने ANI से कहा, 'मैंने आज दर्शन और भस्म आरती के लिए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। आज मेरा बर्थडे भी है। मेरा दिन सुबह 3 बजे शुरू हो गया था।'

ब्रेकअप की उड़ी थी अफवाह

पिछले साल करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की अफवाह उड़ी थी। तब करण ने उन अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने ईटाइम्स से कहा था, 'ये कल्पना की चरम सीमा है।'

उम्र में है अंतर

जहां तेजस्वी ने अभी-अभी अपना 32वां बर्थडे मनाया है तो वहीं करण 40 साल के हैं। दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.