करण कुंद्रा ने दिए थे तेजस्वी प्रकाश को घर खरीदने के पैसे

Updated on 24-09-2022 06:18 PM

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बारे में उनके फैंस सब कुछ जानना चाहते हैं। हाल ही में जब तेजस्वी प्रकाश के नया घर खरीदने की खबरें और तस्वीरें सामने आईं तो इस बारे में तमाम तरह के सवाल उठने शुरू हो गए। कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि क्या तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के पैसों से यह घर खरीदा है? अब एक ट्वीट का जवाब देते हुए करण कुंद्रा ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी ने घर खुद खरीदा है।

करण कुंद्रा का करारा जवाब
तेजस्वी की घर के भीतर क्लिक की गई तस्वीरें वायरल हुईं तो किसी ने पूछा कि घर कितने बीएचके का है तो किसी ने पैसे का सोर्स ही पूछ लिया। हालांकि इन सभी सवालों पर तेजस्वी ने खामोश रहना ही बेहतर समझा अब एक यूजर के जवाब पर करण कुंद्रा ने करारा जवाब दिया है। करण कुंद्रा से जब पूछा गया कि क्या घर उन्होंने खरीदा है? तो जवाब में करण कुंद्रा ने कहा- नहीं स्वीटी।

करण ने दी थीं शुभकामनाएं
करण कुंद्रा ने ट्वीट में लिखा- यह घर तेजस्वी ने खरीदा है। यह मिडिल एज नहीं है। वो मुझसे आगे चलती है, ना कि मेरे पीछे। तुम्हें भी यह ट्राय करना चाहिए। बता दें कि तेजस्वी ने जब घर खरीदने के बाद तस्वीरें शेयर की थीं तो करण कुंद्रा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि शुभकामनाएं बेबी। तुम ये नई दुनिया डिजर्व करती हो।

बिग बॉस के बाद बदली किस्मत
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस जीता था और इसके बाद उन्हें नागिन और लॉकअप जैसे शोज में भी देखा गया। बिग बॉस जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है और वह लगातार मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.