करिश्मा कपूर दोनों बच्चों को लेकर पहुंचीं दिल्ली, पूर्व पति संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर हो रहा विवाद

Updated on 31-07-2025 03:05 PM
करिश्मा कपूर इस वक्त पूर्व पति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर हो रहे विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। बुधवार, 30 जुलाई को वह दिल्ली पहुंचीं। साथ में बेटा कियान और बेटी समायरा भी थी। तीनों को साथ में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। करिश्मा की यह दिल्ली की ट्रिप ऐसे समय में हुई है, जब पूर्व पति संजय कपूर की अथाह संपत्ति पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

हाल ही कुछ खबरों में दावा किया गया कि कि करिश्मा कपूर ने भी संजय की संपत्ति में हिस्सा मांगा है, पर यह दावा बेबुनियाद निकला। संजय कपूर के परिवार के एक करीबी ने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' को बताया था कि करिश्मा ने न तो कोई ऐसा दावा किया है और ना ही वह संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सा चाहती हैं। वह बस बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतिंत हैं और चाहती हैं कि उनके बच्चों का भविष्य सिक्योर रहे।

संजय कपूर का 12 जून को हुआ था निधन, संपत्ति पर हो रहा विवाद

संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। खेलते वक्त संजय ने मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके कारण सांस रुक गई और कार्डियक अरेस्ट हुआ। संजय के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद तब और बढ़ गया, जब हाल ही संजय कपूर की मां रानी कपूर ने गंभीर आरोप लगाए

संजय कपूर की मां ने लगाए गंभीर आरोप, की जा रही संपत्ति हड़पने की कोशिश

रानी कपूर ने दावा किया कि उनकी पारिवारिक संपत्ति और वसीयत को कुछ लोग हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी कहा कि उनसे जबरदस्ती कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवाए गए और कंपनी में अहम फैसलों से दूर रखा जा रहा है। संजय कपूर की जिन परिस्थितियों में मौत हुई, मां ने उस पर भी संदेह जताया और कहा कि यह स्वाभाविक मौत नहीं थी। उसी दौरान करिश्मा के संजय की संपत्ति में हिस्सा मांगने के दावे सामने आए, पर संजय के परिवार ने इन्हें बेबुनियाद बताया।

करिश्मा से संजय का तलाक, एलिमनी में दिया था ये सब

संजय की मां ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनके परिवार की संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया था। करिश्मा ने संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी, पर 2016 में वो अलग हो गए थे। तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिल गई थी। संजय ने करिश्मा को एलिमनी में 70 करोड़ रुपये, पिता का आलीशान घर और बच्चों के लिए 14-14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। इन बॉन्ड से हर महीने 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड सितारे हैं। करीब हर दिन ही बिग बी सोशल मीडिया पर कुछ न…
 22 June 2026
नोरा फतेही और शिल्पा राव 'या बाबा' के लिए साथ आई हैं, जो 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' पर रिलीज हुआ एक शानदार नया गाना है। टी-सीरीज और भूषण कुमार द्वारा पेश…
 22 June 2026
टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी बात बताकर फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी शादी को डेढ़ साल से…
 22 June 2026
दिवंगत एक्टर ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने अपनी लाइफ के सबसे दर्दनाक चैप्टर पर खुलकर बात की है, जो पेशे से एक राइट और डायरेक्टर रही हैं।…
 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
Advt.