कर्नाटक के क्रिकेटर को फील्ड पर आया हार्ट अटैक, मौत : तमिलनाडु से जीत का जश्न मना रहे थे 34 साल के होयसला, तभी हुआ हादसा

Updated on 24-02-2024 12:55 PM

बेंगलुरु में आयोजित एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट में कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर के होयसला का दिल का दौरा पड़ने से 34 साल की उम्र में निधन हो गया। यह घटना गुरुवार की है।

दरअसल गुरुवार को एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के तहत बेंगलुरु के आरएसआई ग्राउंड पर तमिलनाड़ और कर्नाटक के बीच मैच खेला गया। इस मैच को कर्नाटक की टीम ने जीत लिया। उसके बाद जब कर्नाटक के खिलाड़ी मैदान पर जीत का जश्न मना रहे थे, तो होयसला अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से मैदान पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। ऑन-साइट डॉक्टरों द्वारा तत्काल आपातकालीन उपचार किया गया, लेकिन होयसला के शरीर ने रिएक्ट करना बंद कर दिया था।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
उसके बाद, उन्हें आगे के इलाज के लिए एंबुलेंस से बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने होयसला को मृत घोषित कर दिया। वह डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक को बताया। होयसला के आकस्मिक निधन की खबर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने जताई दुखाई
कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,' एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के दौरान कर्नाटक के क्रिकेटर तेज गेंदबाज के होयसला के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.