OT में प्री-वेडिंग शूट करने पर कर्नाटक का डॉक्टर बर्खास्त : मंगेतर के साथ की थी फेक सर्जरी

Updated on 10-02-2024 12:17 PM

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के भरमसागर गवर्नमेंट हॉस्पिटल के एक डॉक्टर को ऑपरेशन थिएटर (OT ) में प्री-वेडिंग शूट करने पर बर्खास्त कर दिया गया। डॉक्टर ने अपनी मंगेतर के साथ OT में फेक सर्जरी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, OT में प्री-वेडिंग शूट का वीडियो बुधवार (7 जनवरी) का है। इसमें डॉक्टर अपनी मंगेतर के साथ फेक ऑपरेशन करते नजर आए। इस दौरान कैमरामैन और टेक्नीशियन हंस रहे थे। वहीं मरीज बनने का नाटक कर रहा शख्स भी ठहाके लगाते दिखाई देता है।

हेल्थ मिनिस्टर बोले- ऐसी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर दिनेश गुंडू राव ने घटना को लेकर डॉक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- सरकारी हॉस्पिटल लोगों की देखभाल के लिए होते हैं न कि पर्सनल काम के लिए। मैं डॉक्टरों की इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कर सकता।

हेल्थ मिनिस्टर ने कहा- ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग शूट करने वाले डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों सहित सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सरकारी सेवा के नियमों का पालन करना चाहिए।

4 महीने से बंद पड़ा था ऑपरेशन थिएटर
चित्रदुर्ग जिला के स्वास्थ्य अधिकारी रेनू प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर को एक महीने पहले नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किया गया था। जिस ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग शूट किया गया, उसका इस्तेमाल सितंबर से नहीं हो रहा है। फिलहाल वहां पर मरम्मत का काम चल रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.