अगली फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे कार्तिक आर्यन निभाएंगे बॉक्सर का रोल

Updated on 18-11-2022 06:35 PM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने लवर बॉय और रोमांटिक रोल्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में खबरें आ रही हैं कि जल्द ही एक्टर अपने जॉनर से हटकर कुछ अलग लेकर आने वाले हैं। कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म में बॉक्सर के रोल में नजर आएंगे हैं, जिसके लिए उन्हें हैवी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ रहा है।

कबीर खान की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक
पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक की अगली फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान करने वाले हैं, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इस रोल के लिए कार्तिक अपनी बॉडी को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म करने जा रहे हैं। रोल में ढलने के लिए कार्तिक जिम में घंटो मेहनत कर रहे हैं। साथ रोल की जरूरत के हिसाब से डाइट भी ले रहे हैं। ट्रांसफॉर्मेशन का यह प्रोसेस काफी चैलेंजिंग है, जिसके लिए उन्हें जमकर एक्सरसाइज करनी पड़ रही है।

फेमस जिम ट्रेनर राहुल भट्ट देंगे कार्तिक को ट्रेनिंग
मीडिया सोर्सेस की मानें तो ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कार्तिक फेमस जिम ट्रेनर राहुल भट्ट से ट्रेनिंग ले रहे हैं। राहुल इससे पहले आमिर खान को दंगल के लिए ट्रेन कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक की फिजिकल ट्रेनिंग राजकोट में शुरू हो चुकी है। वहीं कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग में आजकल बिजी हैं।

कार्तिक की आने वाली फिल्में
कार्तिक की फिल्म फ्रेडी 2 दिसंबर को OTT रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कार्तिक पहली बार डार्क कैरेक्टर निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर जल्द ही सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगे। हाल ही ये खबर बेहद सुर्खियों में थी कि कार्तिक ने अक्षय कुमार को हेरा फेरी 3 में रिप्लेस कर दिया है। हालांकि फिल्म के को एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि कार्तिक राजू के रोल में नहीं दिखेंगे। फिल्म में उनका किरदार डिफरेंट है। कार्तिक के पास आशिकी 3 भी है, जो कि 2023 में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.