करवा चौथ पर दुनिया के टॉप अमीरों को भारी चपत, केवल अंबानी-अडानी की बढ़ गई दौलत

Updated on 11-10-2025 02:05 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामान पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इससे शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। इस गिरावट से हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दुनिया के टॉप 25 अमीरों में से 23 की नेटवर्थ में गिरावट आई। केवल एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ में तेजी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 328 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था।

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में शुक्रवार को सबसे ज्यादा गिरावट आई। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कई कंपनियों के सीईओ मस्क की नेटवर्थ $15.8 अरब की गिरावट के साथ $437 अरब रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में केवल $4.36 की तेजी आई है। लैरी एलिसन ने $5.17 अरब, मार्क जकरबर्ग ने $9.67 अरब, जेफ बेजोस ने $10.2 अरब, लैरी पेज ने $3.84 अरब, सर्गेई ब्रिन ने $3.56 अरब, बर्नार्ड आरनॉल्ट ने $2.99 अरब, स्टीव बालमर ने $3.65 अरब, जेंसन हुआंग ने $8.07 अरब और माइकल डेल ने $5.92 अरब गंवाए।

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर मौजूद अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को $37.9 करोड़ की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब $97.5 अरब पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में $6.85 अरब की तेजी आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ $63 करोड़ बढ़कर $88.8 अरब पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में $10.1 अरब की तेजी आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.