कश्मीरी बच्ची की धुआंधार बैटिंग, मंत्रमुग्ध हुए सचिन तेंदुलकर खुद को वीडियो शेयर करने से नहीं रोक सके

Updated on 31-03-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में कश्मीर का दौरा किया और वहां की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो गए। 'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाले कश्मीर की सुंदरता और वहां की मेहमाननवाजी ने मास्टर-ब्लास्टर को हैरान कर दिया था। 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से मशहूर महान भारतीय खिलाड़ी तेंदुलकर ने अपने प्रशंसकों के लिए कश्मीर यात्रा के कई एक शानदार वीडियो शेयर किए थे। अब सचिन ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को रीट्वीट किया है, जिसमें एक छोटी बच्ची शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स लगा रही है।

सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर के सोपोर में क्रिकेट खेल रही लड़की का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'युवा लड़कियों को क्रिकेट खेलते देखना हमेशा अच्छा लगता है। ऐसे वीडियो देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।'

हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी आमिर हुसैन लोन की प्रतिभा और जुनून को उजागर किया था। क्रिकेट आइकन ने एक क्रिकेट बैट बनाने वाली फैक्ट्री का भी दौरा किया था। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए कश्मीरी विलो क्रिकेट बैट के लिए विश्व प्रसिद्ध है। तेंदुलकर ने कश्मीर विलो बल्लों की शिल्प कौशल की भी सराहना की और उन्हें 'मेड इन इंडिया' उत्पादों का महान उदाहरण बताया। महान क्रिकेटर ने लोगों को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया, जिसे उन्होंने 'अतुल्य भारत का एक अनमोल रत्न' कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.