कस्तूरबा विद्यालय की झांकी व शिव तांडव ने भोरमदेव पदयात्रा को बनाया ऐतिहासिक

Updated on 14-07-2025 04:43 PM

कवर्धा। सावन के पहले सोमवार को आयोजित भोरमदेव पदयात्रा इस वर्ष सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक आस्था और नवाचार के साथ ऐतिहासिक बन गई। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के बीच, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने जो शिव आराधना, तांडव नृत्य और झांकी प्रस्तुत की, उसने हजारों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
छात्राओं ने शिव, पार्वती, नंदी और शिवभक्तों का सजीव रूप धरकर बुढ़ा महादेव मंदिर से लेकर भोरमदेव मंदिर परिसर तक की यात्रा में भक्ति का अद्भुत वातावरण रच दिया। मंदिर प्रांगण में शिव तांडव और आराधना की प्रस्तुति के दौरान “हर हर महादेव”, “बोल बम” और “बम बम भोले” के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

पदयात्रा में चार-पांच अलग-अलग दलों द्वारा भव्य झांकियों की प्रस्तुति भी की गई, जिनमें छत्तीसगढ़ की जनआस्था, पुरातात्विक विरासत, लोक संस्कृति और धार्मिक पर्यटन की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। हर झांकी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
पदयात्रा में जिले के शासकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। दिल्ली पब्लिक स्कूल, अभ्युदय स्कूल, अशोका स्कूल, रामकृष्ण स्कूल और लवकुश स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। वे न केवल भक्ति-भाव में डूबे रहे, बल्कि पदयात्रियों को अनुशासन और समर्पण का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके साथ सेल्फी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुति आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.