Jr NTR के सामने आया कटप्‍पा का भाई 'मोटप्‍पा', जान्‍हवी और सैफ भी हो गए लोटपोट

Updated on 25-09-2024 12:38 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन लौट आया है। OTT प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स पर इस नए सीजन के पहले एपिसोड में जहां आलिया भट्ट, वेदांग रैन और करण जौहर मेहमान बनकर आए थे, वहीं अब दूसरे एपिसोड में 'देवरा' की कास्‍ट आ रही है। मेकर्स ने बुधवार को इसका मजेदार प्रोमो वीडियो रिलीज किया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। जूनियर एनटीआर, जान्‍हवी कपूर और सैफ अली खान जहां इस दौरान कपिल के सवालों का मजेदार जवाब देते दिख रहे हैं, वहीं कीकू शारदा का 'कटप्‍पा' वाला गेटअप लोटपोट करने वाला है।

करीब डेढ़ मिनट के प्रोमो वीडियो में हमें नॉर्थ और साउथ का कॉकटेल मिलता है। जहां पहले तो जूनियर एनटीआर काफी समय तक खड़े रहने के बाद यह कहते हुए दिखते हैं कि वह कब से सोच रहे हैं कि उन्‍हें बैठने के लिए कहा जाएगा। इस पर सभी हंस पड़ते हैं। आगे कपिल उनसे पूछते हैं कि उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कौन हैं? जूनियर एनटीआर जवाब में श्रीदेवी का नाम लेते हैं। लेकिन तभी सैफ अली खान टोकते हैं कि वो तो फेवरेट साउथ इंडियन हीरोइन में यह नाम लेने वाले थे।

जान्‍हवी ने सुनाया मां-पापा का मजेदार नॉर्थ-साउथ वाला किस्‍सा


प्रोमो में जान्‍हवी कपूर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर का किस्‍सा सुनाती हैं। श्रीदेवी दक्ष‍िण भारत से थीं। जान्‍हवी बताती हैं कि उनके पिता काफी पहले से ही मां के प्‍यार में सुबह पराठे की जगह इडली-सांभर खाने लगे थे। लेकिन आख‍िरकार उनकी मां श्रीदेवी एक असली नॉर्थ इंडियन बीवी की तरह झगड़ने लगी।

श‍िवगामी बने कृष्‍णा, कीकू बने कटप्‍पा, राजामौली बनकर आए सुनील ग्रोवर


पूरे प्रोमो वीडियो का सबसे मजेदार हिस्‍सा तब है, जब कृष्‍णा अभ‍िषेक और कीकू शारदा 'बाहुबली फ्रेंचाइजी' से श‍िवगामी और कटप्‍पा के गेटअप में आते हैं। कटप्‍पा बने कीकू शारदा को कृष्‍णा अभ‍िषेक मोटप्‍पा कहकर पुकारते हैं, जिसके बाद सबकी हंसी छूट जाती है। प्रोमो के आख‍िर में सुनील ग्रोवर भी एसएस राजामौली के गेटअप में पहुंचते हैं। वह हरे रंग की साइकल से स्‍टेज पर आते हैं और उसे घोड़ा कहते हैं। कपिल कहते हैं कि ये तो साइकल है, घोड़ा कहां है। इस पर सुनील जवाब देते हैं, 'अभी आप इसे नंगी आंखों से देख रहे हैं इसलिए साइकल है, VFX के साथ देखेंगे तो घोड़ा दिखेगा।'

बहरहाल, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन-2 का यह दूसरा एपिसोड इस शनिवार, 28 सितंबर को रात 8 बजे OTT प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स पर स्‍ट्रीम किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.