कटरीना- विक्की ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर:फैंस को भा गई कपल की सादगी, बोले- कटरीना आप बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं

Updated on 22-12-2022 07:12 PM
हिंदी सिनेमा के मोस्ट लविंग कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इसी दौरान का उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में कपल नई दिल्ली फ्लाइट में बिजनेस क्लास छोड़कर इकोनॉमी क्लास में नजर आए। वीडियो में विक्की- कटरीना फ्लाइट की इकोनॉमिक क्लास में सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कटरीना को ब्लैक हुडी और सन ग्लासेस में देखा जा सकता है। उन्होंने इसके साथ मैचिंग कैप और मास्क भी पहना हुआ है। वहीं दूसरी सीट में कटरीना के साथ पति विक्की ग्रे हुडी में नजर आ रहे हैं। दोनों अपने फोन में बिजी दिख रहे हैं।
लोगों ने की तारीफ
विक्की और कटरीना कै बिजनेस क्लास छोड़कर इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते देख लोग हैरान रह गए। इस वीडियो को देख लोगों ने कपल की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'कटरीना आप बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मैंने सोचा नहीं कि ये कभी इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल कर सकते हैं'। ऐसे ही तमाम यूजर ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की की फिल्म गोवंदा नाम मेरा हाल ही में रिलीज हुई है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। वहीं, कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत भी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी थी, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.